गुजरात:- गुजराती भोजन में जितनी वैरायटी होती है, उतनी ही गुजराती नाश्ते में भी मिल जाती है.
आप अब कुछ ऐसे खास गुजराती व्यंजन को बना कर सुबह नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं.
आप सुबह ब्रेकफास्ट में खमन-ढोकला बना सकते हैं. यह चावल और उड़द की दाल से बनाया जाता है.
फाफड़ा एक क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक होता है, जो बेसन की मदद से बनाया जाता है. इसे आप ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं.
अगर आप ब्रेकफास्ट में मीठा खाना चाहते हैं, तो जलेबी, शक्करपारे, मोहनपाक जैसी चीजें बना सकते हैं.
