
रायपुर :- मुख्यमंत्री पद को लेकर गाहे-बगाहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के बयान सामने आते रहते हैं। वे इस मसले पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहते लेकिन कई मौको पर मुख्यमंत्री नहीं बन पाने का दर्द छलककर सामने आ जाता हैं। बहरहाल सीएम पद को लेकर उन्होंने फिर इस बार मीडिया के सवालों का जवाब दिया हैं। इस बार उन्होंने कहा हैं की वह कब मुख्यमंत्री बनेंगे उन्हें नहीं पता लेकिन मिडिया ने उन्हें सीएम जरूर बना दिया हैं
बिलासपुर में मिडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की अभी तक जो परिस्थिति बनी हुई है, वह खुद नहीं जानते की वह कब मुख्यमंत्री बनेंगे। सिंहदेव ने कहा की उन्होंने राजनीति में आने का कभी नहीं सोचा था, लेकिन वे विधायक बने, नेता प्रतिपक्ष बने और सीएम के लिए भी नाम चल पड़ा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा की मीडिया ने उन्हें जरूर सीएम बना दिया हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा की वह यह कह दें कि मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते ये असत्य होगा, लेकिन उन्होंने कभी भी CM बनने की पहल नहीं की। ये हाईकमान की बात रहती है, हाईकमान निर्णय करता है। मंत्री सिंहदेव ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भी चर्चा की। कहा की पिछले बार की तरह मेनिफेस्टो बनाने का समय अब नहीं रहा। पिछली बार पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर उन्होंने सबका सहयोग और मार्गदर्शन लिया था। उन सुझावों को घोषणा पत्र में अंकित कर मेनिफेस्टो तैयार किया गया था