
रिपोटर सूरज साहू:Tv36 hindushtan
जिला मुंगेली– नगर के स्थानीय सर्किट हाउस में संगठन प्रभारी सीमा वर्मा एवँ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुंगेली
कांग्रेस कमेटी एक अनोखी मुहिम की शुरुआत करने जा रही है,इस मुहिम के तहत जिले के कांग्रेसी पदाधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि “तुंहर कांग्रेस-तुंहर द्वार “अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में लोगों के बीच पहुँचकर चौपाल लगाएगी इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि लोगों की न सिर्फ समस्या सुनेंगे बल्कि मौके पर ही निराकृत किये जा सकने वाली समस्याओं का अधिकारियो से चर्चा कर तत्काल निराकरण करवाएंगे…वही बड़े स्तर की समस्याओं के पुलिंदा को लेकर जिले के संबंधित अधिकारियो से मिलकर निराकरण कराया जाएगा,वही इस दौरान इस अभियान का पोस्टर भी बनवाया गया है जिसको बैठक में प्रदर्शित भी किया गया इसको लेकर जिले के कांग्रेस संगठन प्रभारी सीमा वर्मा व जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस के नेतृत्व में बकायदा बैठक आयोजित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय भी लिया गया ।