
Jind News: हरियाणा के जींद में एक ट्यूशन टीचर ने छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाई। इतना ही नहीं टीचर ने धमकी भी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो वो उसके पिता को मौत के घाट उतार देगा। पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी टीचर पीड़िता को ट्यूशन पढ़ाता था। एक दिन उसने पढ़ाई के बीच में छात्रा को जबरन पॉर्न फिल्म दिखाई। जब लड़की ने विरोध जताया तो टीचर भड़क गया। उसने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने बात नहीं मानी या किसी को इस बारे में बताया तो वो उसके पिता की हत्या कर देगा।
पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई, इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जींद में महिला थाना में दी शिकायत में शहर निवासी छात्रा ने बताया कि वह शिव कॉलोनी निवासी अंकुर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती है। अंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उसको जबरदस्ती फोन पर पॉर्न वीडियो दिखाई। जिसके बाद युवती ने अंकुर की करतूत के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद उसने वहां जाना बंद कर दिया तो आरोपी ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया।
युवती ने आरोप लगाया कि अंकुर ने उसके पिता की गाडी के आगे बाइक लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अंकुर के खिलाफ धारा 354d ,354(A)(1)(3),506 ,34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर उसका पीछा करने लगा। एक दिन अंकुर ने उसके पिता की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।