Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्यार की खातिर पलट दी दुनिया,इस IPS अफसर से दिग्विजय सिंह भी मिलने को है लालायित….
    समाचार

    प्यार की खातिर पलट दी दुनिया,इस IPS अफसर से दिग्विजय सिंह भी मिलने को है लालायित….

    By Tv 36 HindustanOctober 4, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के छोटे से गांव के रहने वाले आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा ऐसे युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा हैं जो मोहब्बत में उलझ कर समय और करियर बर्बाद कर लेते हैं. आईपीएस मनोज शर्मा ने प्यार की खातिर सारी विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़कर यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर लिया. इन आईपीएस अधिकारी से प्रभावित होकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने उनसे मिलने की इच्छा तक जाहिर की है.

    आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा को लेकर लेखक अनुराग पाठक ने ‘टूवेल्थ फेल’ (Twelth Fail) पुस्तक लिखी. इस पुस्तक में उन सभी बातों का उल्लेख किया गया है जो मनोज शर्मा ने सहा है. मुरैना के रहने वाले मनोज शर्मा ने काफी गरीबी देखी. उन्होंने कक्षा आठवीं, दसवीं में तीसरा स्थान हासिल कर पासिंग मार्क्स अर्जित किए. इसके बाद जब उन्होंने 12वीं की परीक्षा दी तो फेल हो गए. इस दौरान उन्हें अपनी क्लासमेट श्रद्धा से प्रेम हो गया. जब 12वीं फेल हो गए तो उन्होंने मायूस होने की वजह अपने हौसले को और बुलंद कर दिया. 

    पूरा किया ‘दुनिया पलटने’ का वादा

    एक बार मनोज शर्मा ने श्रद्धा से बातों ही बातों में कह दिया, “यदि वह हां, कर दे तो दुनिया भी पलट सकते हैं.” मनोज शर्मा ने केवल कहा ही नहीं बल्कि कर दिखाया. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल कर आईपीएस कैडर में उपस्थिति दर्ज करा दी. उन्होंने क्लासमेट श्रद्धा से ही विवाह किया और वर्तमान में आईपीएस अधिकारी की पत्नी भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी है. 

    दिग्विजय सिंह ने जताई मिलने की इच्छा

    आईपीएस मनोज शर्मा पर एक फिल्म भी बनी है. इस फिल्म का ट्रेलर देखकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह काफी प्रभावित हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वे आईपीएस मनोज शर्मा से मिलना चाहते हैं. मनोज शर्मा किस केदार के अधिकारी है और वर्तमान में कहां उनकी पोस्टिंग है ? इस बात की जानकारी यदि उन्हें मिल जाए तो मनोज शर्मा से जरूर मुलाकात करेंगे.

    ऑटो चलाया और चपरासी भी बने

    आईपीएस मनोज शर्मा निर्धन परिवार से होने की वजह से शुरू से ही मेहनतकश रहे हैं. उन्होंने पढ़ाई को कंप्लीट करने के लिए लाइब्रेरी चपरासी का काम किया. इसी के साथ ऑटो भी चलाया. जब एक बार उनका ऑटो पुलिस ने पकड़ लिया और कार्रवाई के लिए दस्तावेज अनुविभागीय अधिकारी तक पहुंचे तो उन्होंने एसडीएम से प्रभावित होकर यह ठान लिया कि वे खुद भी एसडीएम बनेंगे. हालांकि उनका ऑटो भले ही एसडीएम से निवेदन के बावजूद नहीं छूटा हो लेकिन उन्होंने एसडीएम से भी ऊंचा पद हासिल कर कई युवाओं के सामने मिसाल कायम कर दी.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीआरपीएफ बटालियन में पदस्थ हेड कांस्टेबल की हार्टअटैक से हुई मौत,हेलीकॉप्टर से भेजा गया पार्थिव शरीर…..
    Next Article नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, रचा इतिहास
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

    February 17, 2026

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    February 17, 2026

    उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

    February 17, 2026

    ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?