
अंतर्राष्ट्रीय न्यूयॉर्क: दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क और ट्विटर (Twitter) के बीच सोमवार को डील फाइनल हो गयी. जानकारी के अनुसार मस्क ट्विटर को 44 अरब डॉलर (लगभग 3,36,927 करोड़ रुपये) में खरीद रहे हैं।. ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने एलन मस्क के साथ हुई डील की जानकारी दी
. डील फाइनल होने के बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि फ्री स्पीच का यही मतलब है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.नए फीचर्स के साथ पहले से बेहतर होगा ट्विटरमस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं नए फीचर्स, ओपन सोर्स एल्गोरिदम के साथ ट्विटर को पहले बेहतर प्रोडक्ट बनाना चाहता हूं।
इसके साथ ही ताकि स्पैमर को हराकर विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाया जा सके और सभी मनुष्यों को अथेन्टिकेट किया जा सके। मस्क ने लिखा कि ट्विटर में आपार संभावनाएं हैं। मैं कंपनी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।