मुजफ्फरनगर। हाल ही एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसे सुनने के बाद कर किसी के होश उड़ गए है। थाना नई मंडी इलाके स्थित ग्रैंड प्लाजा मॉल उस समय जंग का अखाड़ा बन गया जब दो युवतियों में मामूली कहासुनी पर मारपीट शुरू हो गई। तभी मॉल के दूसरी मंजिल पर मौजूद किसी ने यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इस दौरान दोनों लड़कियों में जमकर मारपीट हुई और लात घूंसे भी जमकर भी देखने के लिए मिले। आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट होने की बात सुनने के लिए मिली है। वही ग्रैंड प्लाजा मॉल में मौजूद व्यक्तियों ने आपस में लड़ रही दोनों युवतियों को छुड़वाया।
30 सेकंड की वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि मुजफ्फरनगर के इकलौते मॉल में इस तरह की घटना होने पर कोई भी सिक्योरिटी कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।