मध्य प्रदेश: के बबीना में एक टैंक से जुड़े क्षेत्र में फायरिंग अभ्यास के दौरान टी-90 टैंक का बैरल फटने से भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। सेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
एक अधिकारी ने कहा शुक्रवार को बताया कि 6 अक्टूबर को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में वार्षिक गोलीबारी के दौरान एक टैंक का बैरल फट गया। टैंक को तीन कर्मियों के एक दल द्वारा संचालित किया जा रहा था। चालक दल को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और बबीना के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया।