नारायणपुर। जिला पुलिस ने 9 वर्षो से फरार कोहकामेटा दलम के 2 सक्रिय नक्सली सदस्य को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पकड़े गए नक्सली सदस्य का नाम गणेश नूरेटी व खेदूराम यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये दोनों सक्रिय नक्सली ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी का झूठा आरोप लगाकर हत्या करने तथा पुलिस बल को जान-माल की क्षति पहुँचाने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने और आईईडी लगाने जैसे विभिन्न नक्सल अपराधों में शामिल थे।
दोनों करीब 9 वर्षों से फरार थे। न्यायालय ने अगस्त 2013 में दोनों आरोपियों के खिलापफ स्थायी वारंट जारी किया था, गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए दोनों नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया।