गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला पुलिस ने आज एक लाख चालीस हजार रुपए कीमत की चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी हरियाणा के बताए गए हैं। जप्त किए गए चरस की कीमती 01 लाख 40 हजार रूपए आंकी गई है। तस्कर ओडिशा से राजधानी रायपुर की तरफ अवैध चरस लेकर कार से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार दो व्यक्ति एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ चरस रखकर ओड़िसा से रायपुर की ओर परिवहन करते जा रहा है। पुलिस द्वारा चारो धाम चौक पाण्डुका में पहुंचकर नाकाबंदी किया। कार को रोककर चेकिंग करने पर आरोपी कुकमुदीन के कब्जे से वजनी 14 ग्राम मादक पदार्थ चरस कीमती एक लाख 40 हजार रूपये एवं नगदी एक लाख 70 हजार रूपये बरामद करने के साथ ही आरोपी सत्तार खान को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।