नई दिल्ली:- 2024 के चुनावों NDA गठबंधन की जीत हुई है. वहीं 240 सीटों के साथ बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. ऐसे में पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं. हालांकि उन्हें गठबंधन के सहारे अपनी सरकार चलानी पड़ेगी. क्योंकि उत्तर भारत में बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ खासकर हरियाणा, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र में नहीं दिखी पार्टी की लहर. मगर पांच राज्यों में बीजेपी ने विपक्ष को उखाड़ फेंका और अब चुनावी नतीजों के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है. आज देर शाम NDA की बैठक होगी. विपक्षी इंडिया गठबंधन भी आज दिल्ली में होगा एकजुट.
चुनाव नतीजों को लेकर उद्धव की शिवसेना का पीएम मोदी पर निशाना. संजय राउत ने कहा है कि ‘ब्रांड मोदी’ का शिगूफा फूट गया है. ऐसे में अब तीसरी बार नहीं बनेगी मोदी सरकार.
