नई दिल्ली:– नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आपके पास अभी आवेदन करने का सुनहरा मौका है, उम्मीदवार अब 12 मई (रात 11:59 बजे), 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही 13 मई (रात 11:59 बजे), 2025 तक आवेदन फीस जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार/एडिट करने के लिए करेक्शन विंडो 14 मई से 15 मई (रात 11:59 बजे), 2025 तक ओपन रहेगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई 2025 थी। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की संभावित तारीख 21 जून से 30 जून 2025 है।
ईडब्ल्यूएस व ओबीसी एनसीएल कैटेगरी – 600 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी – 325 रुपये
योग्यता-
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक हो। (ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के मामले में 50 फीसदी अंक)
- चार वर्षीय स्नातक वाले विद्यार्थी भी नेट दे सकते हैं। चार-वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम वाले उम्मीदवारों को उस विषय में उपस्थित होने की अनुमति है जिसमें वे पीएचडी करना चाहते हैं, चाहे उन्होंने जिस भी विषय में चार-वर्षीय स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
- चार साल या आठ सेमेस्टर के स्नातक डिग्री कार्यक्रम में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के पास कुल मिलाकर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या इसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए।
UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 के लिए कैसे अप्लाई करें- - सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्टर करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा और फीस जमा करनी होगी।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- अब आप कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
UGC-NET, भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है (i) ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप का अवॉर्ड और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, (ii) ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और Ph.D में एडमिशन (iii) Ph.D में एडमिशन।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए UGC-NET जून 2025 आयोजित करेगी।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई आने से, उम्मीदवार एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर-011-40759000 और 011-69227700 या ई-मेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
