Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Ukraine Crisis: भारतीयों को लाने के लिए वायुसेना ने संभाला मोर्चा, C-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए भरी उड़ान
    Uncategorized

    Ukraine Crisis: भारतीयों को लाने के लिए वायुसेना ने संभाला मोर्चा, C-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए भरी उड़ान

    By Tv 36 HindustanMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि यूक्रेन में करीब 20000 भारतीय फंसे थे। तब से करीब 12000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। यह यूक्रेन में फंसे कुल भारतीयों का 60% है। उन्होंने कहा, बचे हुए 40% में मुश्किल में आधे खारकीव में फंसे हैं। बाकी आधे संघर्ष क्षेत्र से बाहर हैं।

    नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन वॉर के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ तेज कर दिया है। इसके तहत भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं। इतना ही नहीं भारतीय एयरफोर्स भी ऑपरेशन गंगा में शामिल हो गई है। एयरफोर्स का C-17 एयरक्रॉफ्ट रोमानिया से भारतीयों को वापस लाएगा।

    एयरफोर्स का C-17 एयरक्रॉफ्ट यूक्रेन से रोमानिया पहुंचे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए रवाना हो गया है। C-17 ग्लोबमास्टर ने हिंडन एयरबेस से रोमानिया के लिए उड़ान भरी। दूसरी तरफ, रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीयों से बातचीत की है।

    विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि यूक्रेन में करीब 20000 भारतीय फंसे थे। तब से करीब 12000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। यह यूक्रेन में फंसे कुल भारतीयों का 60% है। उन्होंने कहा, बचे हुए 40% में आधे खारकीव में फंसे हैं। बाकी आधे संघर्ष क्षेत्र से बाहर हैं।

    कीव में अब कोई भारतीय नहीं

    हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, हमारे सभी नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है।

    यूक्रेन के खारकीव में रूसी हमले में छात्र नवीन की मौत के बाद भारत ने ऑपरेशन गंगा को और तेज कर दिया है। ऑपरेशन के तहत भारत 28 फरवरी से 8 मार्च तक बुडापेस्ट, बुखारेस्ट समेत अन्य स्थानों पर कुल 46 फ्लाइट भेजेगा।

    बुखारेस्ट में कुल 29 फ्लाइट्स जाएंगी। इनमें 13 एयरइंडिया की, 8 एयर इंडिया एक्सप्रेस की, 5 इंडिगो की, 2 स्पाइसजेट की और एक इंडियन एयरफोर्स का एयरक्रॉफ्ट होगा। वहीं, बुडापेस्ट में 10 फ्लाइट्स जाएंगी। इनमें से 7 इंडिगो की, 2 एयरइंडिया की और एक स्पाइस जेट की फ्लाइट होगी। जबकि Rzeszow पोलैंड में इंडिगो की 6 फ्लाइट, Kosice में स्पाइस जेट की एक फ्लाइट जाएगी।

    बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट की कैपेसिटी 250 यात्रियों की है। जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस में 180, इंडिगो की 216 और स्पाइस जेट की 180 यात्रियों की क्षमता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुतिन का आदेश मानने से इनकार करने वाले हर सैनिक को `इनाम` देगी ये मॉडल
    Next Article छत्तीसगढ़: आज से शुरू 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, छात्र सिविल ड्रेस में भी दे सकेंगे परीक्षा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब अग्निवीर बनने की उम्र में इजाफा, सेना की वेबसाइट पर आवेदन भी शुरू…
    • कल महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी यहां जानिए ये 5 अचूक उपाय…
    • सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान…
    • यहां के दौरे पर सीएम विष्णु देव साय, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन-पूजन…
    • बिलासपुर में 40 मजदूरों की 5.54 लाख मजदूरी अटकी, ठेकेदार पर भुगतान टालने का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?