रूस और यूक्रेन के बीच फिर से हमले तेज हो गए है. रूस के हालिया हवाई हमलों के जवाब में यूक्रेनी सेना ने कल यानि शनिवार को रूसी शहर बेलगोरोद पर मिसाइल अटैक किया, जिसमें 21 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए है. रूसी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए. यूक्रेन के हमलों में कई छोटे बच्चे भी घायल हुए हैं. बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है.
