मध्य प्रदेश:- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. बता दें कि बैठक से पहले राज्यपाल ने सभी मंत्रियों को राजभवन बुलाकर उनसे मुलाकात की है. फरवरी में विधानसभा का बजट सत्र है, जिसके लिए मोहन यादव ने अपने विभागों की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी है, वह सत्र के दौरान सवालों के जवाब देंगे. इधर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अचानक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंच गए.
उमा ने सीएम मोहन यादव से कर दी ये डिमांड
उमा भारती ने सीएम मोहन यादव से डिमांड की है कि इस समस्या का व्यवहारिक समाधान जरूर निकालें और ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई कर दंड दें. पत्र को एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए उमा भारती ने लिखा- “मैंने पूरे प्रदेश में खासकर भोपाल में श्वानों के द्वारा लोगों को काटने या बच्चों को खा जाने के संबंध में आज दोपहर में एक पत्र मुख्यमंत्री महोदय को लिखा.
उमा भारती ने सीएम से कर दी कड़ी कार्रवाई की मांग
उमा भारती ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, भोपाल में कुत्तों के आतंक को लेकर कहा- ये बेहद शर्मनाक है. किसी गरीब के बच्चे को कुत्ते खींच ले जाएं और काट खाएं. उन्होंने लिखा कि ये क्रिमिनल नेग्लीजेंस का मामला है किसी गरीब के बच्चे को कुत्ते खा जाएं यह समाज के लिए शर्मनाक और कलंक जैसा है.
उमा भारती हो गईं नाराज
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल और पूरे प्रदेश में जारी कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की अपील करते हुए उमा भारती को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने भोपाल के बिलखिरिया में एक गरीब परिवार के 7 महीने के मासूम को कुत्तों द्वारों खींच कर काटने की घटना का जिक्र किया है.
