मध्य प्रदेश। कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं. भाजपा की ओर से जबलपुर को साधने अमित शाह पहुंचे, तो वहीं बुंदेलखंड में प्रचार के प्रियंका गांधी पहुंची. प्रियंका गांधी को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जमकर निशाना साधा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं हैरत में रह गया कि कोई इतना झूठ बोल सकता है. उन्होंने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा.
कमलनाथ के करम फूटे हैं”
सीएम शिवराज सिंह चौहान महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस में कपड़े फाड़ राजनीति चल रही है. टिकट को लेकर कमलनाथ कहते हैं कि दिग्विजयसिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ो, ये कांग्रेस में चल रहा है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा “कमलनाथ कहते हैं मामा ने खजाना खाली कर दिया, अब तुम्हारे करम फूटे हैं तो क्या करें भैया.”
