Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान तहत अटल आवास,फेरी करने वाले, किराएदार संदिग्धो की जांच परख कर मुसाफिरी दर्जकी गयी…
    कोरबा

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान तहत अटल आवास,फेरी करने वाले, किराएदार संदिग्धो की जांच परख कर मुसाफिरी दर्जकी गयी…

    By Tv 36 HindustanApril 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    कोरबा:–पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर व रविंद्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अवैध/अनधिकृत रूप से प्रवासियों की संभावना हो सकती है संस्कृतिक, जातीय,बोल-चाल, रहन-सहन में समानताएं होने के कारण कई बार ऐसे प्रवासियों पर ध्यान नहीं दिया जाता है ऐसे अवैध प्रवासियों नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने के साथ-साथ गंभीर सुरक्षा की चुनौतियां भी पैदा कर सकते हैं ऐसे तत्वों के विरुद्ध कोरबा पुलिस अभियान चल रही है इसके साथ-साथ फेरी करने वाले, किराएदार,अटल आवास और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया।
    
    
    
               कोरबा पुलिस के द्वारा कोतवाली क्षेत्र में मोतीसागर पारा, अटल आवास राताखार,रामसागर पारा,पुरानी बस्ती,थाना सिविल लाइन क्षेत्र में काशी नगर,थाना दर्री क्षेत्र में केनदईखार,अटल आवास लाटा,दर्री बस्ती, अयोध्यापुरी, थाना कटघोरा क्षेत्र में अटल आवास जेंजारा, खुडरीगढ हनुमानगढ़ी पहाड़ पुलिस टीम के द्वारा व्यक्तियों की सूची बनाकर थाने में विद्वत तरीके से दिया जाए और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल लॉज में रुका हो उसकी जानकारी भी तुरंत नजदीकी थाने में दिया जाए।
    
    
    
           पुलिस टीम के द्वारा संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच को लेकर क्षेत्र में घूम-घूम कर सामानों की फेरी करने वाले, सड़क किनारे जड़ी बूटी, कपड़े, खिलौने बेचने वाले तथा गैस चूल्हा आदि रिपेयर करने वालों को पुलिस थाना में तलब कर उनके वास्तविक पते, वर्तमान गतिविधियों तथा मुसाफिरी दर्ज कराने की जानकारी लिया गया। कुछ फेरीवालों ने थाने में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराये थे उन्हें फटकार लगा कर उनका मुसाफिरी दर्ज किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा मुसाफिर चेक करते हुए अन्य राज्य से 738 अन्य जिले से 466 स्थानीय व्यक्ति 640 लोगों को किया गया चेक, संदिग्ध अजनबी (SS roll) के तहत 124, गिरफ्तारी वारंट 23, कोरबा पुलिस द्वारा कुल 1844 लोगों को किया गया चेक,  उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा,उड़ीसा ,वेस्ट बंगाल जैसे राज्यो को एवं 466 अन्य दीगर ज़िलों को जारी किया गया है एवं उनके राज्य के नजदीकी थाने में संपर्क करके उनके बारे में जानकारी लिया गया।
    
           थाना प्रभारियों द्वारा फेरीवालों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत करने की समझाइश दी गई है और गलत काम धंधों में पाए जाने से कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
    
            मकानों में रहने वाले मकान मालिकों/ किराएदारों का सत्यापन किया गया और किराएदारों की सूची तैयार की गई। सत्यापन कार्य में लगे पुलिस के द्वारा किराएदारों के आईडी लेकर चेक किये और उनके काम काज की जानकारी लिया गया तथा उन्हें अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दिये। पुलिस की टीम के द्वारा मकान मालिक की व्यक्तिगत जवाबदारी है कि वह थाने में किराएदार की सूचना दें। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दिए कि वे मकान किराये पर देने से पूर्व अनिवार्य रूप से किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराये अगर कोई मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। कोरबा पुलिस की अपील है कि सभी अपने किराएदार और नौकरों का संबंधित थाने में जाकर अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन अवश्य करावें।
    
       इस संपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर व यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना,नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का,पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक, कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर एवं थाना चौकी से कुल 156 अधिकारी कर्मचारियों ने इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Post Views: 665

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“फुर्सत”, “एक दफा” और “बैकसीट” जैसे लोकप्रिय गानों में ऐसे झूमी पब्लिक…
    Next Article कर्रेगट्टा पहाड़ पर ऐतिहासिक ऑपरेशन, हिड़मा-देवा समेत 1,000 से ज्यादा नक्सली घेरे में, 10,000 जवान मैदान में…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

    February 16, 2026

    शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…

    February 12, 2026

    बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?