Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत ओडीएफ प्लस के लिए 46 ग्राम पंचायतों की जा रही कवायद, टीम करेगी आंकलन
    छत्तीसगढ

    स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत ओडीएफ प्लस के लिए 46 ग्राम पंचायतों की जा रही कवायद, टीम करेगी आंकलन

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी, 31 दिसंबर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के अंतर्गत जिले के ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस का दर्जा दिलाने के लिए कवायद की जा रही है। जिले की 46 ग्राम पंचायतों के इन ग्रामों में शौचालयों सहित अलग-अलग श्रेणी में विभिन्न मापदण्डों पर स्वच्छता सर्वेक्षण दल द्वारा आंकलन किया जाएगा। इसके लिए मौजूदा स्थिति में ओडीएफ प्लस के लिए 46 ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों के लिए आज सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मापदण्डों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा और जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती प्रियंका महोबिया उन्हें ग्राम पंचायतों में स्थित स्वच्छता के मापदण्डों पर खरा उतारने के टिप्स दिए।
    आज सुबह आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी 46 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के मामले में वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं का इंडिकेटर तैयार कर मूल्यांकन करें जिससे ग्रामों वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मापदण्डों से अच्छी तरह से अवगत होने की बात कही, साथ ही यह भी कहा कि शासन की योजनाओं को ग्राम स्तर पर सफल बनाने के लिए सरपंच व पंचायत सचिवों की महती भूमिका रहती है और वे परस्पर समन्वय स्थापित करके इनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने बताया कि इसमें गांवांे की स्वच्छता का सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा नियुक्त स्वतंत्र इकाई के जरिए कराया जाएगा जो आगामी 15 जनवरी तक आंकलन करेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस इकाई के सदस्य गांव में सार्वजनिक स्थल जैसे पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, धार्मिक स्थल, हाट-बाजार, सामुदायिक भवन में कम से कम पांच स्थलों का निरीक्षण कर स्वच्छता सर्वेक्षण करेगी तथा इन भवनों में महिला, पुरूष शौचालय और उसकी साफ-सफाई का मुआयना भी की जाएगी। साथ ही वहां के ग्रामीणों से सीधे सम्पर्क कर गांव में स्वच्छता के बारे में फीडबैक लेकर जानकारी के आधार पर जिले की स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी।
    1000 अंकों के आधार पर किया जाएगा स्वच्छता आंकलन- स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के लिए विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर एक हजार अंकों से आंकलन किया जाएगा। इसमें 350 अंक एमआईएस एंट्री, 350 अंक स्थल निरीक्षण के आधार पर टीम द्वारा तथा 300 अंक ग्रामीणों से फीड बैक के आधार पर दिया जाएगा।
    मोबाइल एप से भी वोटिंग की सुविधा- स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक ने बताया कि इस रैंकिंग में जिले के आम नागरिक भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए गूगल एप्लीकेशन ’एस.एस.जी. 2021’ को प्लेस्टोर से सीधे अपने मोबाइल में डाउनलोड कर जिले के ग्रामीण अंचलों में किए जा रहे स्वच्छता के प्रयासों के आधार पर अपना बहुमूल्य मत दे सकते हैं। यह एप्लीकेशन हिन्दी, अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाआंे में उपलब्ध है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सर्वेक्षण मंे हिस्सा लेकर राष्ट्रीय रैकिंग में अच्छे स्तर पर लाने के लिए सहयोग कर सकते हैं। इसमें बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के नए घटक के रूप में ठोस, तरल, प्लास्टिक अपशिष्ट और एफएसएम व्यवस्थाओं का आंकलन, एमएचएम जागरूकता और एमएचडब्ल्यू के निबटान की व्यवस्था तथा ओडीएफ स्थिति को बरकरार रखना और ओडीएफ प्लस के दिशानिर्देशों का क्रियान्वयन करना सम्मिलित है। यह भी बताया गया कि प्रत्यक्ष अवलोकन के दौरान स्वतंत्र इकाई द्वारा स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत कार्यालय सामुदायिक भवनों, धार्मिक स्थलों, हाट-बाजारों व घरों का भी अवलोकन किया जाएगा।
    इन ग्राम पंचायतों में की जाएगी ओडीएफ प्लस की कवायद:- जिले के चारों विकासखण्ड की कुल 46 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस सर्वे के लिए चयन किया गया है। इसमें धमतरी विकाखण्ड के 20 गांव, कुरूद के 18, मगरलोड के 05 तथा नगरी ब्लॉक के 03 ग्राम पंचायत शामिल हैं। धमतरी ब्लॉक के ग्राम लोहरसी, मुजगहन पोटियाडीह, परसतराई, खरतुली, अर्जुनी, खपरी, तेलिनसत्ती, देमार, भानपुरी, सेहराडबरी, संबलपुर, रत्नाबांधा, रावां, भटगांव, गंगरेल, डोमा, छाती, कण्डेल और सेमरा बी., कुरूद ब्लॉक के ग्राम चर्रा, नारी, कुल्हाड़ी, सिहाद, कोसमर्रा, गातापार को. बोरझरा, रामपुर, गाड़ाडीह आर, सिलघट सुपेला, हंचलपुर, पचपेड़ी, तर्रागोंदी, ईर्रा, कोर्रा, भेण्डरा और चरोटा। इसी तरह मगरलोड की ग्राम पंचायत मेघा, बोरसी, खिसोरा, हसदा और भेण्डरी तथा नगरी विकासखण्ड के ग्राम उमरगांव, फरसियां और सांकरा के सरपंच-सचिव आज आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 68 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
    Next Article कोविड-19 तथा ओमिक्रान वैरिएंट के संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…

    February 3, 2026

    आलोचना होती रही पर धैर्य से मिला परिणाम US ट्रेड डील पर PM का NDA सांसदों को मंत्र…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?