*कोरबा/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 26 नवंबर संविधान दिवस की अवसर संविधान स्थापना उत्सव मनाया जा रहा जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएल कटकवार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन शीतल निकुंज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन संवैधानिक साक्षरता के माध्यम न्यायाधीश व्दय शैक्षणिक संस्थाओं सार्वजनिक जगहों संप्रेक्षण ग्रृहों जेलो में मौलिक अधिकार कर्तव्यों के संबंध में जागरूकता अभियान का संचालन कर रहे हैं।

जिले में सामूहिक शपथ ले लोगों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं बाल विवाह घरेलू हिंसा मोटर व्हीकल एक्ट नशा मुक्ती बाल अधिकारों की जानकारी सुझाव सशक्तिकरण का संदेश दे रहे हैं जेल उपाधीक्षक विजय आनंद सिंह ने बताया यह एक सकारात्मक पहल है जिसका कानूनी लाभ सीधे जनता तक पहुंचेगा।
इसी परिपेक्ष में जिला जेल बाल संप्रेक्षण गृह मे आयोजन किया गया युक्त अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम प्रताप चंद्र विशेष न्यायधीश एफटीएससी पास्को,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार सूर्यवंशी,जिला विधिक सचिव शीतल निकुंज,जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह विधिक सलाहकार रमाकांत दुबे,मोहन सिंह सम्मिलित रहे।