कोरबा/ नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे *निजात अभियान* के अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह व हरदीबाजार प्रभारी मयंक मिश्रा द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हरदीबाजार में जाकर प्राचार्या रमा उमानेड़ी एवं स्कूल स्टाफ की उपस्थिति मे स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया गया साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के संबंध जारी *अभिव्यक्ति एप्प* के बारे जानकारी प्रदान करते हुए गुड टच बैड टच, साईबर अपराध ,यातायात नियमों के सबंध मे छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गई तथा आम जन व छात्र छात्राओं की जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में विशेष रूप से तैयार किये गए पेन व पाम्पलेट का वितरण किया गया
