रायपुर –केंद्रीय सूचना, प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. जहां वे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बहुउपयोगी मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे. साथ ही विश्वविद्यालय पत्रिका “एसआरयू वर्ल्ड” का भी विमोचन करेंगे.