Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आया फोन, इस महीने साढ़े तीन लाख पीएम आवास की मिलेगी स्वीकृति: सीएम विष्णुदेव साय…
    छत्तीसगढ

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आया फोन, इस महीने साढ़े तीन लाख पीएम आवास की मिलेगी स्वीकृति: सीएम विष्णुदेव साय…

    By Tv 36 HindustanApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महा अधिवेशन में सीएम साय ने शिरकत की. इस दौरान सीएम साय ने कहा कि अबतक 14 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति भारत सरकार दे चुकी है. इस महीने साढ़े तीन लाख प्रधानमंत्री आवास की और स्वीकृति मिलना है. केंद्रीय पंचायत मंत्री एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी उन्हें फोन करके दी है. उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख प्रधानमंत्री आवास की फिर से भारत सरकार से सूची मिल जाएगी.

    कुर्मी क्षत्रिय समाज के महा अधिवेशन में सीएम: सीएम साय ने समाज की मांग पर नरदहा स्थित उनके भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारा कुर्मी समाज विशेष कर खेतीहर है. किसानों की मांग हमने पूरी की है. चाहे प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की बात हो, चाहे फिर ₹2100 प्रति क्विंटल धान खरीदने की बात हो ,2 साल का बकाया बोनस भी दिया है.

    सीएम साय ने दोहाराया कि 70 लाख से ज्यादा माता बहनों को खाता में महतारी वंदन का ₹1000 प्रति महीने दिया रहा है. रामलला दर्शन योजना शुरू हो गई है. 22000 से ज्यादा राम भक्त उसका लाभ ले चुके हैं. डॉ रमन सिंह के सरकार में एक मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन योजना चलती रही, जो बीच में बंद हो गई थी. उसे पिछले महीने से फिर से शुरू किया गया. 27 मार्च को इसकी शुरुआत हुई है.

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: साय ने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्ग की इच्छा होती है कि स्वर्गवासी होने के पहले कहीं ना कहीं तीर्थ करके आ जाते हैं, गंगा नहा के आ जाते हैं. लेकिन कई परिवार सक्षम नहीं होते हैं. अब ऐसे बुजुर्ग माता-पिता की इच्छा की पूर्ति छत्तीसगढ़ सरकार करने वाली है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जहां भी उनकी इच्छा होगी, उन्हें सरकारी खर्चे में तीरथ कराया जाएगा.

    31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त”: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि अमित शाह ने कहा है कि अगले साल 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा. हमारे जवान नक्सलियों के साथ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं. गृहमंत्री का संकल्प पूरा होगा. छत्तीसगढ़ को विकसित करने और शांति कायम करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है.

    Post Views: 990

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबंजर खेत में बंपर फसल, कोरबा के किसान की प्रेरणादायक कहानी, जिसने दूसरे किसानों की भी बदली जिंदगी…
    Next Article सरेंडर करने वाले नक्सल दंपति को मिलेगा अलग-अलग लाभ, नक्सल मुक्त गांव को भी मिलेगा इनाम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?