रिपोर्ट:रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा /जिले में जगह-जगह पूजा-अर्चना श्रद्धा भक्ति के साथ अजब गजब चुनौती पूर्ण कठिन मटकी फोड़ प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगो ने बढ़ चढ़ कर धार्मिक मान्यता अनुसार लिया हिस्सा आतिशबाजी के साथ जन्म उत्सव का आगाज।
नदी के बीच हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
रीवा शहर के राज किला स्थित राजघाट (Rajghat) में अनोखी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहाँ नदी के किनारे मटकी लगाई गई और दूसरे तरफ से प्रतिभागियों को रस्सी के सहारे नदी पार करके मटकी फोड़ने की शर्त रखी गई थी। राजघाट क्लब के अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तकरीबन 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और वे बीच नदी में हिम्मत हार कर पानी में गिर रहे थे, वे नदी पार नहीं कर पाए, ऐसे में मटकी के सबसे करीब तक पहुँचने वाले प्रतिभागी को प्रथम और उसके बाद वाले को दूसरा एवं तीसरे स्थान का पुरस्कार दिया गया।