*रायपुर/कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे सभी राजस्व अधिकारियों को रिकॉर्ड अपडेशन करने के निर्देश समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में दिए है। विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में जमीनों नामांतरण,बंटवारा के बाद बिना देर किए राजस्व रिकॉर्ड अपडेट करने निर्देश एस.डी.एम सहित तहसीलदारों राजस्व अधिकारियों को दिए।
राजस्व रिकॉर्ड अपडेशन का काम साफ्टवेयर के जरिए राजस्व अधिकारी कर सकते है।प्रकरणों के निराकरण के बाद साफ्टवेयर में रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण सभी राजस्व अधिकारियों को अलग-अलग आई-डी पासवार्ड दिया जा चुका है। राजस्व प्रकरण में आदेश जारी करते ही अधिकारी तत्काल रिकॉर्ड को भी दुरूस्त कर दे।अवैध प्लांटिंग पर लगातार कार्रवाई करने के भी निर्देश अधिकारियों सभी विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित मुख्यालय में रहकर योजनाए क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की सी.ई.ओ आकाश छिकारा,नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी,सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा सहित राजस्व अधिकारी विभागीय प्रमुख मौजुद रहे।
*मत्स्य निरीक्षक को कारण बताओं नोटिस-* कलेक्टर मछली पालन विभाग द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा जिले के लगभग 70 गौठानों में मछली पालन के लिए उपलब्ध तालाबों-डबरियों में मछली पालनें स्व-सहायता समूहों को जरूरी मदद मार्गदर्शन देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।अभनपुर विकासखंड के जवईबांधा गौठान में मछली पालन के लिए मत्स्य निरीक्षक द्वारा निरीक्षण नहीं करने स्थानीय समूह को किसी प्रकार की शासकीय मदद मार्गदर्शन नही देने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
तालाब वाले गौठानों का नियमित निरीक्षण करने अधिक से अधिक ग्रामीणों को मछली पालन से जोड़ने शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने निर्देश अधिकारियों को दिए। *5 दिसंबर तक होगा धान बेचने किसान पंजीयन,अन्य विभागों के कामकाज की भी समीक्षा-* जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सी.ई.ओं ने बताया राज्य सरकार किसानों के हित में धान बेचने के लिए पंजीयन की तिथि को 5 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। किसी कारण धान बेचने पंजीयन कराने से छुट गए किसान 5 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते है।
खाद्य अधिकारी ने बताया जिले में धान 1 लाख 30 हजार टन से अधिक खरीदी हो चुकी है। इसमें 60 प्रतिशत धान उठाव समितियों से कर लिया गया है। खरीदी के लिए पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध है। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करने किसानों को सभी प्रकार सुविधाए सुनिशिचत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में सभी पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाने सामाजिक सुरक्षा पेंशन मंजुर करने निर्देश अधिकारियों को दिए।
सड़कों के पेचवर्क तेजी से कराने सिंचाई पंपो तक बिजली पहुंचाने,लो-वोल्टेज की समस्या को ठीक करने भी निर्देश अधिकारियों को दिए। जिले वासियों की सहुलियत के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय कर योजनाओं के क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए।