नई दिल्ली:– एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. बैंक ने एक शेड्यूल डाउनटाइम अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 8 जून 2025 को कुछ बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. यह निर्णय सिस्टम मेंटेनेंस के उद्देश्य से लिया गया है ताकि ग्राहकों को भविष्य में बेहतर सेवा अनुभव मिल सके.
बैंक के अनुसार, UPI सेवाएं 8 जून को सुबह 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चालू नहीं होगी . इस दौरान सामान्य यूजर्स और व्यापारी दोनों ही UPI लेनदेन नहीं कर पाएंगे.
HDFC के इन माध्यमों से लेनदेन नहीं होगा संभव
UPI सेवाओं के बंद रहने का असर एचडीएफसी बैंक के सेविंग्स और चालू खातों, रुपे क्रेडिट कार्ड और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर भी पड़ेगा. TPAP के माध्यम से किए जाने वाले ट्रांजैक्शन भी प्रभावित होंगे.
बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, “हम अपनी सेवाओं को और अधिक कुशल बनाने के लिए इस अपग्रेड की प्रक्रिया में आपके सहयोग की सराहना करते हैं.” यह डाउनटाइम सीमित समय के लिए है और ग्राहकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर लें.
क्या अन्य बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी बंद?
इस डाउनटाइम का असर केवल UPI सेवाओं तक सीमित रहेगा. अन्य डिजिटल और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. हालांकि, 8 जून को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी और ग्राहकों को ब्रांच से जुड़ा कोई भी कार्य उस दिन नहीं करवा पाएंगे.
कैसे करें पैसों की निकासी?
यदि ग्राहकों को पैसे की तत्काल आवश्यकता है, तो वे डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम मशीन से पैसों की निकासी कर सकते हैं. यह सुविधा पूरी तरह सुचारू रहेगी और इस पर डाउनटाइम का कोई प्रभाव नहीं होगा.
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
UPI आधारित ट्रांजैक्शन 7 जून तक ही निपटा लें
8 जून को सुबह से शाम तक UPI ट्रांजैक्शन से बचें
कैश की जरूरत हो तो पहले से ही निकासी कर लें
ऑनलाइन भुगतान या ट्रांसफर की योजना समय से पहले बनाएं
