Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दल रवाना, कल सुबह 8 बजे से वोटिंग…
    RAIPUR

    नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दल रवाना, कल सुबह 8 बजे से वोटिंग…

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है. इसके लिए मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रहे हैं. प्रदेश में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों सहित 173 निकायों में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं.
    रायपुर नगर निगम चुनाव: रायपुर के सेजबाहर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निगम के 70 वार्डों के लिए मतदान सामग्री का वितरण सुबह से किया जा रहा है. 70 वार्डों में लगभग 1200 बूथ बनाए गए हैं. नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा.

    राजनांदगांव नगर निगम चुनाव: राजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 235 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है.

    बालोद नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव: बालोद जिले के 6 नगर पंचायत और दो नगर पालिका के लिए कल मतदान किया जाना है. बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शहर के टाऊन हाल से मतदान दलों को रवाना किया. बालोद में 164 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनावों में सुरक्षा के लिए 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टियां निकायों में गश्त करेंगी।

    कोरबा नगर पालिका निगम: कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड आते हैं. एक वार्ड में उद्योग मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. 66 वार्डों के लिए 277 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं. महापौर के 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए मतदान सामग्री का वितरण शुरू हो चुका है. कोरबा नगर पालिका में 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

    बेमेतरा नगरीय निकाय चुनाव: बेमेतरा में एक नगर पालिका और 9 नगर पंचायतों के लिए कल मतदान है. इसके लिए बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा और एसएपी रामकृष्ण साहू ने मतदान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

    गौरेला पेंड्रा मरवाही नगरीय निकाय चुनाव: जिले के दो नगर पालिका परिषद और एक नगर पंचायत के लिए वोटिंग सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया है. गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही, तीनों नगरीय निकायों के लिए कुल 52 मतदान केन्द्रों बनाए गए हैं. 11 फरवरी मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.

    जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव: बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम और बस्तर नगर पंचायत में मतदान को लेकर 139 मतदान दल को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी व बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि जगदलपुर नगर निगम के 48 वार्डो में 124 मतदान केंद्र बनाए गए है. वहीं, बस्तर नगर पंचायत में 15 वार्ड है, जहां कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

    बलरामपुर नगरीय निकाय चुनाव: जिले के नगर पालिका परिषद् बलरामपुर, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज, नगर पंचायत कुसमी, राजपुर एवं वाड्रफनगर में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद का चुनाव होना है. रामानुजगंज एसडीएम देवेन्द्र प्रधान ने ईटीवी भारत को बताया कि सभी मतदान दलों को ईवीएम का वितरण कर मतदान केन्द्रों तक पहुंचाया गया है. मंगलवार 11 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों में वोटिंग होगी.

    कवर्धा नगरीय निकाय चुनाव: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत कबीरधाम जिले के दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के लिए वोटिंग सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया है. कवर्धा नगर पालिका के 52 मतदान केन्द्रों में वोटिंग होगी. वहीं, जिले के सात नगरीय निकाय, जिनमें नगर पालिका कवर्धा, पंडरिया, नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी के 120 वार्डों के लिए 145 मतदान केन्द्र बनाया गया है.

    दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव: नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को होने वाले वोटिंग के लिए मतदान दल को सामग्री वितरित कर पोलिंग बुथ के लिए रवाना किया गया है. दुर्ग शहर के महापौर प्रत्याशी सहित 60 वार्डों, कुम्हारी नगर पालिका परिषद, धमधा नगर पंचायत, अहिवारा नगर पालिका परिषद, पाटन नगर पंचायत, उतई नग पंचायत सहित अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के लिए कुल 165 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दुर्ग महापौर के 2 प्रत्याशी सहित तमाम निकायों के अध्यक्ष पद पर कुल 24 अध्यक्ष प्रत्याशी मैदान में हैं.

    दंतेवाड़ा नगरीय निकाय चुनाव: जिले में नगररीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत 11 फरवरी को वोटिंग के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया. नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा के 15 वार्डों के लिए 17 मतदान केन्द्र बनाए गए है. इसी तरह बचेली नगर पालिका क्षेत्र के 18 वार्डों में 19 मतदान केन्द्र, किरंदुल नगर पालिका के 18 वार्डो में 18 मतदान केन्द्र, गीदम नगर पंचायत 15 मतदान केन्द्र तथा बारसूर नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्र बनाए गए. पुलिस और प्रशासन भी जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है. पुलिस बल के जवान, दंतेश्वरी महिला फाइटर, सीआरपीएफ, डीआरजी जवानों को हर मतदान केंद्रों में तैनात किया गया है.

    Post Views: 900

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा…
    Next Article टीचर मेरे नोटबुक को लेकर दूसरे क्लास में जाते थे, बच्चों से कहते राइटिंग हो तो साय जी जैसी: विष्णु देव साय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?