Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नगरीय निकाय चुनाव,परिणामों का बेसब्री से इंतजार, जीत से पहले कर रहे तरह- तरह के दावे…
    छत्तीसगढ

    नगरीय निकाय चुनाव,परिणामों का बेसब्री से इंतजार, जीत से पहले कर रहे तरह- तरह के दावे…

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। चुनाव खत्म होने के बावजूद सट्टा बाजार में हलचल तेज हो गई है। जिले के नगर पंचायत पलारी की बात करें तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी गोपी साहू के पक्ष में अधिक दांव लगाए जा रहे हैं। हालांकि, भाजपा समर्थक भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

    चुनावी माहौल के चलते बुधवार सुबह से लेकर रात तक जिलेभर में चर्चा का विषय सिर्फ चुनाव ही रहा। प्रत्याशी लगातार मीडिया कर्मियों से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। चुनाव परिणाम आने में अभी एक दिन शेष है, जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। पूरे जिले की नजरें खासतौर पर पलारी नगर पंचायत पर टिकी हैं, क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा और कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

    भाजपा- कांग्रेस में दिलचस्प मुकाबला 

    कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा के करीबी अशोक जैन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जबकि दूसरी ओर सुरेंद्र जायसवाल मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। जायसवाल की शहर में अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिससे मुकाबला कड़ा हो गया है। भाटापारा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल आमने-सामने हैं। दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है।

    कसडोल में त्रिकोणीय मुकाबला 
    भाटापारा के अलावा कसडोल नगर पंचायत भी चुनावी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों प्रदीप मिश्रा और भावेश यादव ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इन प्रत्याशियों के कारण भाजपा और कांग्रेस की रणनीति प्रभावित हो रही है, जिससे दोनों ही प्रमुख दलों को अपनी गणित दोबारा सुलझानी पड़ रही है।

    एग्जिट पोल में कर रहे जीत के दावे
    सोशल मीडिया पर अफवाहों और फर्जी एग्जिट पोल का दौर भी जारी है। कोई भाजपा को बहुमत के करीब दिखा रहा है तो कोई कांग्रेस की बढ़त बता रहा है। इन अफवाहों से प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। अब सभी की नजरें गुरुवार को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो कल शनिवार को 8 बजे मतगणना के बाद पता चलेगा,,साथ ही इस सियासी रोमांच को खत्म करेगा।

    Post Views: 655

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदांव पर दो सियासी परिवारों की प्रतिष्ठा,तखतपुर नगर पालिका में वर्तमान और पूर्व विधायक की बहू के बीच रोचक मुकाबला…
    Next Article प्रेमी युगल ने की आत्महत्या,वेलेंटाइन्स डे के दिन ही ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, साथ जीने मरने की खाई थी कसमें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?