
नई दिल्लीः उर्फी ने सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुए कैमरे के सामने बिना कपड़े ही पोज देना शुरू कर दिया और बदन ढकने के लिए उन्होंने अपनी ही फोटोज का सहारा लिया।
बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट लुक का वीडियो शेयर किया है। उर्फी जावेद के इस वीडियो आप देख सकते हैं कि इस बार तो उर्फी ने वाकई हद ही कर दी। एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी पर सिर्फ अपनी ही फोटोज चिपकाकर नया लुक क्रिएट किया है। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे उन्होंने अपने बदन पर कई सारी तस्वीरों को चिपका रखा हैं। इस दौरान वो कैमरे के सामने डांस करती हुई दिख रही हैं।
वहीं उर्फी ने अपने इस लुक को खास मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। इस दौरान वह ब्राउन लाइट ग्लॉसी लिपस्टिक, लाइट आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा लगाकर अपने मेकअप को खास बनाया है। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट कर्ली ओपन हेयर किए हैं।