Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सर्दी में यूरिक एसिड है हाई,एड़ियों में दर्द बढ़ रहा है और चला नहीं जा रहा,इन 4 फलों को आज से ही खाना कर दें शुरू दर्द हो जाएगा छूमंतर….
    स्वास्थ्य

    सर्दी में यूरिक एसिड है हाई,एड़ियों में दर्द बढ़ रहा है और चला नहीं जा रहा,इन 4 फलों को आज से ही खाना कर दें शुरू दर्द हो जाएगा छूमंतर….

    By Tv 36 HindustanDecember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- यूरिक एसिड का बढ़ना एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से चलना-फिर और उठना-बैठना तक दूभर हो जाता है। यूरिक एसिड बॉडी में बनने वाले टॉक्सिन हैं जो हम सभी की बॉडी में बनते हैं। किडनी इन टॉक्सिन को फ़िल्टर करके यूरिन के ज़रिये बॉडी से बाहर भी निकाल देती है। अगर किडनी में कुछ परेशानी होने लगे और बॉडी में प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाये तो यह टॉक्सिन बॉडी में जमा होने लगते हैं। बॉडी में इन टॉक्सिन के बढ़ने से यह हाथ-पैरों के जोड़ों में जमा होने लगतें हैं और दर्द का कारण बनते हैं।

    बॉडी में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से उसका बॉडी पर कई तरह से असर होता है। किसी को हाथ-पैरों के जोड़ों में स्टिफ़नेस होने लगती है तो किसी के पैरों पर उसका असर पड़ता है। यूरिक एसिड हाई होने से पैर का बड़ा अंगूठा सूज कर कुप्पा हो जाता है और एड़ियों का दर्द बढ़ जाता है। पैरों में होने वाली इन तकलीफ़ों की वजह से एक पल सुकून नहीं मिलता।

    भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र के मुताबिक सर्दी में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो कुछ चीज़ों से परहेज करें और कुछ फ्रूट्स का सेवन करें। जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो दालों से,रेड मीट से,शराब का सेवन करने से पूरी तरह परहेज करें। कुछ फ्रूट्स का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर घट कर नार्मल हो जाएगा। आइए जानते है कौन से फ्रूट्स यूरिक एसिड को नार्मल करते हैं।

    बचाव

    स्ट्रॉबेरी का करें सेवन

    विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए करें। स्ट्रॉबेरी खाने से गाउट से बचाव होता है और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है। स्ट्रॉबेरी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सुक्रोज़, फ्रुक्टोज़, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6 और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं। यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का जूस भी पी सकते हैं।

    संतरा का करें सेवन

    विटामिन सी से भरपूर संतरा का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल रहता है। संतरा का सेवन किडनी की हेल्थ में सुधार करता है और यूरिक एसिड के स्तर को भी कंट्रोल करता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी अपने साइट्रिक गुणों से प्यूरिन की पथरियों को तोड़ता है और जोड़ों के दर्द को दूर करता है। यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से एड़ियों में दर्द की शिकायत है तो आप संतरे का सेवन करें। आप संतरे के साथ ही उसका जूस भी पी सकते हैं, गाउट से बचाव होगा।

    अनानास का सेवन करें

    अनानास का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल रहता है। अनानास में भी विटामिन सी भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर प्यूरिन को पचाने में मदद करता है और इसे मल और मूत्र के साथ बॉडी से बाहर निकालता है। अगर सर्दी में आप यूरिक एसिड से परेशान हैं तो आप अनानास का सेवन करें।

    कीवी का करें सेवन

    जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो कीवी का सेवन करें। कीवी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पोटैशियम, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर होता है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel eat these 4 fruits from today itself Hindi khabar Hindi news hindinews india pain in ankles is increasing and is not going away Raipur Today latest news Today news Uric acid is high in winter
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवर्दी की आड़ में तीन पाँच करना पड़ गया भारी,थाने के दो पुलिसकर्मी लूट में गिरफ्तार,उतरी दोनों की वर्दी,जाने पूरा मामला…
    Next Article इस जुगाड़ को देखकर उड़ जाएंगे होश, बटन दबाते ही शीशा ऐसे होता है अप-डाउन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?