Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सर्दियों में ऐसे करें नीम का इस्तेमाल, स्किन के साथ बाल भी बने रहेंगे हेल्दी
    स्वास्थ्य

    सर्दियों में ऐसे करें नीम का इस्तेमाल, स्किन के साथ बाल भी बने रहेंगे हेल्दी

    By Tv 36 HindustanJanuary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं के वजह से अक्सर हमारी स्किन और रूखी हो जाती है. इन्हें मॉइस्चराइज करने के लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन हमें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. ऐसे में आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम में एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती है जो स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में कारगर साबित होता है.

    नीम में कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें विटामिन सी, ई, कैरोटीनॉयड, लिनोलिक एसिड, फोलिक एसिड, यूरिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इन पोषक तत्वों के वजह से ये हमारी स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. यहां बताए गए टिप्स से आप इस मौसम में अपने बालों की खोई चमक वापस पा सकते हैं. आप नीम को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप नीम के पत्ते, नीम का तेल या फिर नीम के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

    हेयर फॉल कम करे
    सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे होते हैं. इससे निपटने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं. ये गंजेपन की समस्या को रोकने में सहायक होते हैं. इसके अलावा आप नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर इस पानी से सिर धो सकते हैं. इससे हेयर फॉल तो बंद होगा ही साथ ही बाल लंबे और घने भी बनेंगे.

    डैंड्रफ में रामबाण
    सर्दी के मौसम में डैंड्रफ होना आम बात है. लेकिन कुछ लोगों को साल भर डैंड्रफ की समस्या रहती है. ऐसे में आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, नीम के अर्क में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं. जिस वजह से रूसी कम करने में नीम को सहायक माना जाता है. रूसी के अलावा स्कैल्प में होने वाली अन्य समस्याएं जैसे कि खुजली, जलन और फंगल इंफेक्शन को भी दूर करने में नीम सहायक माना जाता है.

    समय से पहले बालों को सफेद होने से रोके
    कई लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं, इसके पीछे कई वजह हो सकती है. लेकिन आप नीम के इस्तेमाल से सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला कर सकते हैं. दरअसल, नीम में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जिससे समय से पहले बालों को काला होने से रोका जा सकता है. इसके लिए आप नीम पाउडर का पेस्ट बनाकर बालों पर लगा सकते हैं. बालों की स्मूथिंग बढ़ाने के लिए आप इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं.

    क्लियर स्किन के लगाएं नीम फेस पैक
    केमिकल वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर बार बार पिंपल्स आ जाते हैं. अगर आप भी पिंपल्स और एक्ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप नीम ऑयल या फिर नीम का फेस पैक लगा सकते हैं. इसके लिए आप रात को सोने से पहले नाइट टाइम स्किन केयर में नीम ऑयल को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा दिन के समय आप नीम से बना फेस पैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं. ग्लोइंग स्किन के लिए आप इसमें
    शहद भी मिला सकते हैं. कुछ देर लगाए रखने के बाद आफ चेहरे को धो लें और इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिल जाएगा.

    Post Views: 0

    #Health Along with health Better health By being healthy chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Use Neem like this in winter
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजब आधी रात अचानक थाना पहुंचे सीएम , घबरा गए पुलिसकर्मी और फिर…
    Next Article रतन टाटा की यह कंपनी हो रही बंद ,हो जाएंगे कई लोग बेरोजगार.…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…

    February 12, 2026

    आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…

    February 12, 2026

    अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

    February 12, 2026

    AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…
    • आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…
    • अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…
    • AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…
    • आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?