नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 72 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
आयु सीमा
प्रोफेसर और एडिस्नल प्रोफेसर के लिए 58 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के लिए 50 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 3 हजार रूपये है। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला और विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
इन पदों पर भर्ती
रोजगार समाचार पर जारी नोटिस के अनुसार सबसे अधिक प्रोफेसर के 31 पद हैं। एडिस्नल प्रोफेसर के 8 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 20 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पद शामिल हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार समाचार पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता की जांच कर सकते हैं।