Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज गुरु चंद्रमा के नवपंचम योग से कर्क, कन्या सहित इन 4 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख…
    समाचार

    आज गुरु चंद्रमा के नवपंचम योग से कर्क, कन्या सहित इन 4 राशियों को मिलेगा धन संपत्ति का सुख…

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज रविवार के दिन गुरु चंद्रमा का नवम पंचम योग बन रहा है। दरअसल, आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान होंगे और गुरु वृषभ राशि में होंगे। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि रविवार का दिन सबसे ज्यादा लाभ कर्क, कन्या, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। इन राशि के लोगों को लाभ मिलने के साथ साथ मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    मेष राशि के जातक आज समस्या की जड़ तक जाएंगे। समस्या का हल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। दुश्मन छिपकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। ज़मीन-जायदाद के सौदे करने का मन बनेगा। लेकिन पैतृक संपत्ति के मामलों में अभी और समय लग सकता है। खर्चों के लिए अपनी जमा पूंजी पर निर्भर रहना पड़ेगा।

    वृष राशि के जातकों को ग्राहकों से बातचीत में धैर्य रखना चाहिए। ये बात अच्छे से समझ लें की बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता, इसलिए आलस्य छोड़ दें। पैसों के मामले में जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ होगा। खर्चे ज़्यादा रहेंगे, इसलिए बजट बनाकर चलें।

    मिथुन राशि के जातक अपने लक्ष्य को पाने के लिए चतुराई से काम लेंगे। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में धोखा होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। पुराने निवेश से धन लाभ होगा। इस धन को फिर से निवेश कर सकते हैं।

    कर्क राशि के जातक समस्या का पूरी तरह से समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे। पुराने प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू हो सकता है। मान-सम्मान पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

    सिंह राशि के जातक लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर में मन नहीं लगेगा, इसलिए यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। मशीनों से जुड़े काम करने वालों को सावधानी से काम करना चाहिए। आर्थिक रूप से समय बहुत अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि के जातकों को अपने संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपनों की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना चाहिए। ऑनलाइन काम करने वालों को फायदा होगा। पैसा कमाने की इच्छा बढ़ेगी। ज़्यादा कमाई के लिए नए तरीके ढूंढेंगे।

    तुला राशि के जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। खाद्य पदार्थों से जुड़ा व्यापार करने वालों को लाभ होगा। काम समय पर पूरा करने का तनाव रहेगा। पैसों से जुड़ी बातें गुप्त रखना बेहतर होगा।

    वृश्चिक राशि के जातकों का पुराना यात्रा कार्यक्रम टल सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को धन लाभ तो होगा, लेकिन उतना ही खर्च भी हो जाएगा।

    धनु राशि के व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार बढ़ाने के मौके मिलेंगे। मुश्किल परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, बड़ा खर्चा हो सकता है। व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा।

    मकर राशि के जातक काम में इतने व्यस्त हो जाएंगे कि सामाजिक कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। ज़्यादा काम की वजह से प्रबंधन बिगड़ सकता है और काम में देरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों पर धन खर्च होगा।

    कुंभ राशि के जातक कुछ नया और अलग करने की कोशिश करेंगे। वायरलेस उपकरणों से जुड़े काम करने वालों को तरक्की मिलेगी। आर्थिक रूप से समय बहुत अच्छा है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलना पसंद करेंगे।

    मीन राशि के जातकों को नेतृत्व करने में सफलता मिलेगी। ग्रुप प्रोजेक्ट पूरे करने पड़ सकते हैं। अपनी परवाह न करते हुए दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। धन लाभ के लिए समय बहुत अच्छा है। कुछ लोगों को बच्चों से लाभ होगा।

    Post Views: 1,610

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleधमतरी में हार का अनोखा जश्न, धुमाल में थिरकते दिखी कांग्रेस की महिला प्रत्याशी, कहा ‘हार कर भी जीत गई…
    Next Article रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत घायलों को न एंबुलेंस मिली और न मदद को जवान : लापरवाही का ऐसा आलम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

    April 11, 2026

    अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…

    April 11, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…

    April 11, 2026

    दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?