नई दिल्ली:– 14 फरवरी को शुक्रवार के दिन द्वितीय तिथि का संयोग बना है। और इसके साथ ही आज बुध का गोचर भी शतभिषा नक्षत्र से होने जा रहा है। जबकि शुक्र जो इस दिन के स्वामी हैं वह मीन राशि में बैठकर राजयोग बना रहे हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा का लाभ मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को दिला रहे हैं। आज के दिन चंद्रमा की भी गजकेसरी योग बना रहे हैं। इसके साथ आज अमला सहित कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं जिससे इन राशियों को देवी लक्ष्मी की कृपा से आज अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। इन राशियों के जातक आज शिक्षा प्रतियोगिता में भी बढिया प्रदर्शन करेंगे और सुख साधन पाएंगे। साथ ही जानते हैं आज के दिन को शुभ बनाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए। तो जानते हैं आज की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं और इन्हें आग देवी लक्ष्मी किन-किन मामलों में भाग्यशाली बनाएंगी।
मेष राशि के लोगों के लिए प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। मेष राशि के जातक आज के दिन अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करते हुए कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज के दिन कारोबार में किसी उलझन को सुलझाने में सफलता मिलेगी। जिन जातकों के काम का संबंध अकाउंट या विदेशी क्षेत्र से संबंधित है उनको आज के दिन लाभ का विशेष अवसर प्राप्त होगा। आपको आज के दिन शिक्षा और कलाक्षेत्र में भी भाग्य सफल बनाएगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको आज के दिन सफलता मिलेगी। संतान की ओर से भी आप आज के दिन भाग्यशाली रहेंगे। आपको आज लव लाइफ और फैमिली लाइफ में भी खुशियां मिलने वाली है। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपके संपर्क का दायरा बढेगा।
मेष राशि के जातक आज दिन को शुभ बनाने के लिए क्या करें,आपको आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करना चाहिए। किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो जेब में चांदी का एक सिक्का रख लें।
कर्क राशि पर भाग्य के सितारे मेहरबान रहेंगे। आपको आज के दिन एक से अधिक स्रोत से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपने पूर्व में निवेश किया है तो इसका भी आपको लाभ मिल सकता है। पिता की ओर से आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो इसका भी समाधान निकल सकता है। आपको आज के दिन राजनीतिक संपर्क का भी लाभ मिलता दिख रहा है। कारोबार में विस्तार के लिए अगर आप लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमे सफलता मिलेगी। वस्त्र और गिफ्ट के कारोबार से जो लोग जुड़े हुए हैं उनको भी कल के दिन विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। आज इस राशि के छात्र भी शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
कर्क राशि के जातक आज दिन को शुभ बनाने के लिए क्या करें, आपको भगवान शिव का पूजन और अभिषेक करना चाहिए। आपको आज किसी शुभ काम के लिए जाना हो तो माता पिता के चरण स्पर्श करके जाएं।
सिंह राशि के लिए प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज बनने वाले शुभ योग के शुभ प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी आज के दिन खुशखबरी मिल सकती है। आप प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने में सफल रहेंगे। आपकी आज के दिन जीवनसाथी और ससुराल पक्ष की ओर से भी लाभ मिल सकता है। अगर आपके बच्चों की शादी की बात चल रही है तो आज के दिन बात पक्की हो सकती है। नौकरी में आप प्रमोशन या बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपके पक्ष में सकारात्मक स्थिति बनने से आपको खुशी मिलेगी। ज्वेलरी और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज के दिन कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि के जातक आज दिन को शुभ बनाने के लिए क्या करें,आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा और साथ ही गायत्री मंत्र का जप करें। किसी भी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो पिता से आशीर्वाद जरूर लें।
धनु राशि के लोगों के लिए कारोबार के मामले में लाभदायक रहेगा। आपको आज के दिन कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपको उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आज के दिन बिजनेस में भी अच्छी कमाई होने वाली है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं या प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आपको थोड़ी परिश्रम से आपका पैसा वापस मिल सकता है। आप आज अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संगे संबंधियों से आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको कल कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका मन आनंदित हो जाएगा। लव लाइफ के मामले में भी कल आप लकी रहेंगे।
धनु राशि के जातक आज दिन को शुभ बनाने के लिए क्या करें, आपको आज के दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो आपको दुर्गा देवी के 32 नाम का पाठ कर लेना चाहिए।
मीन राशि के जातको को आज पूर्व में किए गए काम का लाभ मिल सकेगा। आपका अटका या फंसा हुआ पैसा भी कल आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी कल सकारात्मक स्थिति रहेगी। आपको किसी परिचित के माध्यम से लाभ मिल सकता है। बिजनेस में साझेदारों से आपको कल पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम में आप लाभ पा सकेंगे। भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। वाहन सुख मिलने का भी योग है। आपको कल के दिन कोई ऐसी सूचना भी मिल सकती जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आपको आज पिता की ओर से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में कल आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको प्रेमी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
मीन राशि के जातकआज दिन को शुभ बनाने के लिए क्या करें,आपके लिए आज लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो कल के दिन आप दही शक्कर खाकर जाएं।
