नई दिल्ली:– सपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को घर से पुलिस ने उठाया, गर्मायी यूपी की सियासत
समाजवादी पार्टी (SP) के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। यह आरोप सपा की तरफ से लगाया गया है। इस मामले को लेकर पार्टी की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट भी किया गया है। हालांकि, लखनऊ पुलिस का अभी इस मामले पर बयान नहीं आया है।
चैंपियंस ट्रॉफी की टीम अश्विन ने उठाया सवाल, कहा- 5 स्पिनर्स का दुबई में क्या करेंगे
चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की लिस्ट फाइनल हो गई है। तेज गेंदबाज बुमराह के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वरुण चक्रवती को टीम में जगह मिल गई है। वहीं वरुण चक्रवर्ती के चुने जानें पर रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाया है। उन्होंने 5 स्पिनर्स को दुबई ले जाकर क्या करेंगे। बता दें कि वरुण के चयन पर गौतम गंभीर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
फ्रांस एवं अमेरिका दौरे के बाद स्वादेश लौटे पीएम मोदी, दिल्ली में देर रात पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ एयर इंडिया वन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आए। उनकी फ्लाइट शुक्रवार देर रात पालम हवाई अड्डे पर लैंड हुई। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने फ्रांस में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की और अमेरिका में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की।
किसानों एवं केंद्र सरकार के बीच पहली बैठक बेनतीजा, 22 फरवरी को अगली बैठक करेंगे शिवराज सिंह चौहान
हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर एमएसपी गारंटी कानून को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से सरकार की पहली बैठक बेनतीजा रही है। अगली बैठक 22 फरवरी होगी, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। बैठक के बाद सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बैठक पॉजिटिव रही है।
अमेरिका से निर्वासित 119 भारतीयों को लेकर आज विमान अमृतसर में लैंड करेगा। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमेरिकी विमान के अमृतसर में लैंड करने को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि हर विमान पंजाब में ही क्यों उतर रहा है। बता दें कि इससे पहले भी 104 लोगों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया था। वह विमान भी अमृतसर में उतरा था।
