Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वेदांता का ‘प्रोजेक्ट पंछी’ सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित लड़कियों को बनाएगा सशक्त
    News

    वेदांता का ‘प्रोजेक्ट पंछी’ सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित लड़कियों को बनाएगा सशक्त

    By Tv 36 HindustanSeptember 11, 2023Updated:September 11, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालकोनगर, 08 सितंबर, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता के ‘प्रोजेक्ट पंछी’ को किया लॉन्च, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से हाशिये पर रह गए समुदायों की 1000 युवा लड़कियों के जीवन में बदलाव लाना है।

    वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल की समाज को वापस देने की सोच को साकार करते हुए भर्ती अभियान इन लड़कियों को प्रगति के नए अवसर प्रदान करेगा।

    इस परियोजना से लड़कियां आर्थिक एवं सामाजिक बाधाओं को पार कर अपनी शिक्षा पूरी करने तथा स्थायी आजीविका हासिल करने में सफल होंगी।
    पंछी परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम में 86 लड़कियों को चयन पत्र दिया गया।

    इन युवतियों में कई पहली पीढ़ी की शिक्षार्थी हैं जो आर्थिक परिस्थितिओं के कारण 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी थी। चयनित लड़कियों को वेदांता लिमिटेड के एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्री दिलीप सिन्हा और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में चयन पत्र दिया गया।

    प्रोजेक्ट पंछी कंपनी के अन्य व्यावसायिक स्थानों जैसे, ओडिशा के लांजीगढ़, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में भी चल रहा है। सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करने के लिए वेदांता ने प्रत्येक स्थान पर विशेष चयन प्रक्रिया लागू की है।

    चयनित होने के बाद इन बेटियों को ख्याति प्राप्त शैक्षिक संस्थानों से उनकी उच्च शिक्षा को मान्यता दिया जाएगा और डिग्री मिलने के बाद औपचारिक रूप से मुख्य संचालन में स्नातक प्रशिक्षुओं के रूप में वेदांता समूह में शामिल किया जाएगा।

    बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि वेदांता समूह ने स्वावलंबन के क्षेत्र में ‘पंछी’ परियोजना से अनूठी शुरुआत की है, जो बेटियों को उनके अधूरे सपनों को साकार करने का रास्ता दिखाएगी।

    वेदांता समूह ने सामुदायिक विकास कार्यों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना विकास जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस परियोजना से हम एक उज्जवल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं, जहां ये सशक्त बेटियां अपने जीवन और आसपास के समाज को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में वेदांता प्रतिभाओं की तलाश करने और उन्हें देश के विकास में योगदान के लिए तैयार करने की दिशा में कटिबद्ध है।

    वेदांता एल्यूमिनियम बिजनेस के सीएचआरओ श्री दिलीप सिन्हा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंछी वेदांता में विविधता को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को मजबूत करेगा। लड़कियों को शिक्षा और पेशेवर अवसरों तक पहुंच प्रदान करके वेदांता समूह उनके विकास पथ को नई दिशा दे रहा है।

    मेरा दृढ़ विश्वास है कि इससे हमारी बेटियां सशक्त होंगी और समाज को आगे लेकर जाएंगी। ये बेटियां वेदांता के भीतर सकारात्मक बदलाव और नवाचार के लिए उत्प्रेरक बनेंगी और हमारी सामूहिक सफलता को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगी।

    प्रोजेक्ट पंछी में चयनित सुधा के पिता प्रमोद मानिकपुरी ने वेदांता के प्रति साधुवाद देते हुए कहा कि अभिभावक के रूप में मैंने हमेशा बच्चों को शिक्षा और विकास के सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने का सपना देखा था।

    आर्थिक परिस्थितियों के कारण मेरे सपने टूट से गए थे, लेकिन ‘प्रोजेक्ट पंछी’ आशा की किरण के रूप में सामने आया है। इससे मेरी बेटी को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

    यह पहल हमारे जैसे परिवारों के लिए एक जीवन रेखा है जो हमारी बेटी को नई उंचाईयों तक लेकर जाएगी। बेलगरी बस्ती की निशा पात्रे ने वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल हमें सशक्त बनने में मदद करेगी।

    पंछी परियोजना के इस कार्यक्रम ने मुझे आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया है। अब मैं ऐसे भविष्य की आशा कर रही हूं जहां मैं अपने सपनों को प्राप्त करने तथा परिवार वालों की आर्थिक मदद करने और एक उज्जवल एवं समृद्ध कल के लिए मंच तैयार कर सकूं।

    मैं आत्मनिर्भरता की इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनकर खुश हूं, जिसका वादा ‘प्रोजेक्ट पंछी’ ने मुझसे किया है।
    प्रोजेक्ट पंछी सामाजिक सशक्तिकरण और विविधता के प्रति वेदांता समूह की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है जो पूरे भारत में इसके विभिन्न व्यवसायों में फैला है।

    यह परियोजना ग्रामीण समुदाय के भीतर विविधता, समावेशन को बढ़ावा देने और सामाजिक बदलाव लाने के वेदांता के लक्ष्य को दर्शाती है।

    यह वंचित, दूरदराज के समुदायों में योग्य बेटियों के लिए अवसर प्राप्ति के साथ स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करके धातु एवं खनन क्षेत्र के भीतर जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ावा देती है।


    Post Views: 0

    Balco Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news बालकों
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए बंगाल की खाड़ी मेंभूकंप, आने से कितने लोगों की जान गई और कितना नुक़सान हुआ…
    Next Article बैठक के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की एक तस्वीर वायरल हुई है, यहां प्रधानमंत्री की तस्वीर मनमोहक बेम चुकी है जाने क्या बात हूई……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?