Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सावन के अंतिम शनि प्रदोष व्रत पर रुद्राभिषेक के लिए बने हैं बेहद शुभ योग, जानें तारीख और पूजा विधि…
    News

    सावन के अंतिम शनि प्रदोष व्रत पर रुद्राभिषेक के लिए बने हैं बेहद शुभ योग, जानें तारीख और पूजा विधि…

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सावन का अंतिम प्रदोष व्रत बेहद खास होने जा रहा है। शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। शनिवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण शनि प्रदोष व्रत का संयोग बना है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार सावन शनि प्रदोष व्रत पर कई शुभ योग भी हैं। इसलिए इस दिन पूजा करना और भगवान शिव की रुद्राभिषेक करना उत्तम फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सावन का अंतिम प्रदोष व्रत पर बने कौन से शुभ योग।

    कब है शनि प्रदोष व्रत
    सावन का अंतिम शनि प्रदोष व्रत 17 अगस्त को रखा जाएगा। सावन के अंतिम शनिवार को यानी 17 अगस्त को सुबह 8 बजकर 6 मिनट से त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा जो 18 अगस्त को सुबह में 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। जिससे शनि प्रदोष का संयोग बनेगा। धार्मिक दृष्टि से शनिवार के त्रयोदशी तिथि होना विशेष फलदायी। सावन के अंतिम शनिवार के दिन जो विधिवत नियम है उसके अनुसार, शुभ शिव वास रहेगा। जिसमें रुद्राभिषेक करना उत्तम फलदायी रहने वाला है।

    रुद्राभिषेक के लिए शुभ समय
    शास्त्रों के अनुसार, शुक्ल पक्ष में त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव नंदी पर सवार होकर संपूर्ण जगत में भ्रमण करते हैं और प्रसन्न रहते हैं ऐसे में इस दिन शिवजी का अभिषेक करना शुभ होता है। इसी के साथ इस दिन प्रीति और आयुष्मान योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। इसके अलावा बुधादित्य राजयोग और शुक्र आदित्य राजयोग भी प्रभावशाली रहेंगे। वहीं, इस समय शनि भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहने वाले हैं। इसके बाद अब 30 साल बाद शनि अपनी राशि कुंभ में गोचर करेंगे। ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करना या रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी रहने वाला है। ऐसे में शनिवार के दिन आप सूर्योदय के बाद पूरे दिन कभी भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

    शनि प्रदोष व्रत पूजा विधि

    शनिवार प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लें। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय करने का विधान है।

    स्नान के बाद संध्या के समय शुभ मुहूर्त में पूजा करना लाभकारी होता है। सबसे पहले गाय के कच्चे दूध, घी, शहद, दही और गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    भगवान शिव को फूल, धतूरा, बेलपत्र पर चंदन लगा हुआ, भांग आदि सभी सामग्री अर्पित करें।

    इसके बाद घी का दीपक जलाकर शनि प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और फिर भगवान शिव को मिठाई अर्पित करें।अंत में भगवान शिव की आरती जरुर करें।

    Post Views: 1,195

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआप भी सतर्क हो जाएं नमक और चीनी में पाए गए खतरनाक माइक्रोप्लास्टिक, रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा…
    Next Article अब सरोगेसी वाले बच्चे पर कोई कानूनी अधिकार नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट का ये बड़ा फैसला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी

    February 20, 2026

    वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

    February 20, 2026

    एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

    February 20, 2026

    अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी
    • वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…
    • एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…
    • अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…
    • अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?