नई दिल्ली
क्रिकेट जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार 49 साल के हीथ स्ट्रीक लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। जिसके बाद वे आज इस बीमारी से जंग हार गए।
स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए टोटल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट मैच के अलावा 189 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले थे, हीथ जिम्बाब्वे के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं।
