Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Jio पर भड़का Vi, कहा – गरीबों को बर्बाद करने का है प्लान…
    News

    Jio पर भड़का Vi, कहा – गरीबों को बर्बाद करने का है प्लान…

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो के उस प्लान का विरोध किया है, जिसमें जियो की तरफ से देश में 2G और 3G सर्विस को बंद करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। वोडाफोन आइडिया का इस मामले में कहना है कि इस तरह से जबरदस्ती 2G और 3G सर्विस को बंद करने का फैसला सही नहीं होगा। इससे कम आदमनी और गरीब तबकों के लोगों के लिए मुसीबत पैदा होगी। इससे गरीब तबका जरूरी बेसिक टेलिकॉम सर्विस से दूर हो जाएगा। इससे देश में डिजिटल तौर पर बंटवारे की लकीर खिंचेगी।

    क्या है जियो का प्लान

    दरअसल रिलायंस जियो ने ट्राई को एक प्रस्ताव दिया है कि सरकार को एक ऐसी पॉलिसी लानी चाहिए, जिसमें 2G और 3G नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए और सभी यूजर्स को 4G और 5G में शिफ्ट किया जाए।

    किसके पास है 2G और 3G सर्विस

    वोडाफोन का कहना है कि 2G और 3G टेक्नोलॉजी की मदद से एक बड़े तबके को फायदा पहुंचाया जा सकता है। कंपनी का कहा है कि देश में करीब 200 मिलियन से ज्यादा 2G यूजर्स हैं। बता दें कि देश में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 2G सर्विस ऑफर करती है, जबकि जियो अपनी शुरुआत से 4G सर्विस ऑफर कर रही है। बता दें कि वोडाफोन आइडिया के पास करीब 215 मिलियन मोबाइल यूजर्स हैं जिसमें करीब 96 मिलियन 2G यूजर्स शामिल हैं, जबकि एयरटेल के पास 345.5 मिलियन यूजर्स में से करीब 100 मिलियन 2G यूजर्स हैं।

    गरीबों को स्मार्टफोन खरीदने को दी जाए सब्सिडी

    वोडाफोन आइडिया का कहना है कि अगर सरकार देशभर में 2G सर्विस को बंद करने का फरमान जारी करती है, और उसकी जगह पर कोई नई सर्विस ऑफर करती है, तो सरकार की ओर से गरीब तबके को सब्सिडी ऑफर की जानी चाहिए। कहने का मतलब है कि अगर 2G यूजर्स को जबरदस्ती 4G या 5G में शिफ्ट किया जाता है, तो ऐसे यूजर्स को सब्सिडी ऑफर की जाए। वही वोडाफोन आइडिया ने मांग की है कि ऐसे हालात में गरीब लोगों को फीचर फोन से स्मार्टफोन में शिफ्ट होने के लिए सब्सिडी दी जाए।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news Vi got angry at Jio
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवित्त मंत्री ने लोकसभा में इकोनॉमी पर पेश किया व्हाइट पेपर, जानिए क्या है इसमें…
    Next Article ब्राउन ब्लैक या व्हाइट, सेहत के लिए कौन से चावल होते हैं बेस्ट…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…

    March 13, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?