Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीने में दर्द की शिकायत पर उपराष्ट्रपति दिल्ली एम्स में भर्ती, जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल…
    News

    सीने में दर्द की शिकायत पर उपराष्ट्रपति दिल्ली एम्स में भर्ती, जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल…

    By Tv 36 HindustanMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद देर रात दिल्ली एम्स भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है. उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है और वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है. रात 2:00 उनको एम्स लाया गया था. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. उनकी हार्ट से संबंधित सभी जांचें की गई हैं.

    जगदीप धनखड़ को लेकर पूरे देश में चिंता व्यक्त की जा रही है. उपराष्ट्रपति के भर्ती होने के बाद एम्स अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है दिल्ली पुलिस के जवान एम्स अस्पताल के अंदर तैनात हैं.आपको बता दे कि इस पूरे मामले पर अभी तक एम्स मीडिया प्रोटोकॉल के द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है
    बता दें कि 73 वर्षीय जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति हैं. इसके पहले साल 2019 से साल 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी काम किया. 20 जुलाई 2019 को उनको पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया था. राज्यपाल बनने से पहले वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे. 16 जुलाई, 2022 को जगदीप धनखड़ को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था.वे 1989-91 के दौरान 9वीं लोकसभा में जनता दल का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान के झुंझुनू से संसद के सदस्य थे.

    वह 1993-98 के दौरान राजस्थान की 10वीं विधानसभा के लिए किशनगढ़ से चुनाव जीते थे. वह राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष भी रहे हैं. जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर करीब 30 सालों का है. वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. लोकसभा हो या विधानसभा वह जिस सदन के भी सदस्य रहे उसकी अहम समितियों में शामिल रहे हैं.

    Post Views: 14,340

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article1 अप्रैल से नए UPI नियम लागू एक नंबर, दो बैंक खाते, वाले तुरंत करें ये जरूरी काम…
    Next Article GST दरों में बड़ी कटौती की तैयारी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

    February 28, 2026

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?