Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 : जगदीप धनखड़ ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव , मिले 528 वोट , इस दिन लेंगे शपथ
    चुनाव

    उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 : जगदीप धनखड़ ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव , मिले 528 वोट , इस दिन लेंगे शपथ

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार धनखड़ ने विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया।

    अब 11 अगस्त को वे उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ 71 वर्ष के हैं और वह राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पृष्ठभूमि समाजवादी रही है।

    उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत लगभग 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया।

    इस चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किया। महत्वपूर्ण बात ये है कि टीएम के दो सांसदों ने भी मतदान मं हिस्सा लिया। जबकि पार्टी ने वोट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था। सपा और शिवसेना के दो और बसपा के एक सांसद ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे कुल 55 सांसदों ने वोट नहीं डाला।

    अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे जब मतदान संपन्न हुआ, तब तक कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान किया था। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 788 होती है, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र थे।

    मतदान पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजे समाप्त हुआ। इसके बाद मतगणना की गई। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल रहे। उन्होंने मतदान से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।”

    बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र होते हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरगुजा जिले के मड़वारानी पहाड़ में 3 हजार से अधिक पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया आयोजित
    Next Article स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट गौठान होंगे पुरस्कृत- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंडित’ पर मचा बवाल, पहली बार विवाद पर बोले सीएम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

    March 15, 2026

    टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज, आपके चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार…

    March 15, 2026

    इश्क बना ‘जहर’ शादी से मना किया तो सनकी प्रेमी ने युवती को दिया जिंदगी भर का दर्द, लगा दिया ये इंजेक्शन….

    March 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी पर सीएम साय का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा…

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंडित’ पर मचा बवाल, पहली बार विवाद पर बोले सीएम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…
    • टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज, आपके चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार…
    • इश्क बना ‘जहर’ शादी से मना किया तो सनकी प्रेमी ने युवती को दिया जिंदगी भर का दर्द, लगा दिया ये इंजेक्शन….
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी पर सीएम साय का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा…
    • विधानसभा चुनाव में उतरेगी केजरीवाल की पार्टी, AAP ने 14 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?