Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिली एम्स से छुट्टी, हार्ट अटैक के बाद हुई थी एंजियोप्लास्टी…
    News

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिली एम्स से छुट्टी, हार्ट अटैक के बाद हुई थी एंजियोप्लास्टी…

    By Tv 36 HindustanMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली एम्स में भर्ती उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत ठीक होने पर उन्हें बुधवार दोपहर को छुट्टी दे दी गई. एम्स से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए एम्स की टीम को देख रेख करने के लिए धन्यवाद दिया है. साथ ही, उन लोगों का भी आभार जाताया है, जिन्होंने एम्स में भर्ती होने से लेकर छुट्टी मिलने तक उनका हाल-चाल जाना.

    उपराष्ट्रपति ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि 9 मार्च को मेरे भर्ती होने से लेकर 12 मार्च को छुट्टी मिलने तक एम्स नई दिल्ली की मेडिकल टीम की अनुकरणीय देखभाल कि मैं तहे दिल से सराहना करता हूँ. उनके समर्पण और सावधानीपूर्वक ध्यान ने एक सहज रिकवरी सुनिश्चित की. भारत और उसके बाहर के शुभचिंतकों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूँ.
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की एंजियोप्लास्टी: बता दें कि रविवार को एंजियोप्लास्टी के बाद उनको सीसीयू में रखा गया था, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही थी. शनिवार रात को 2 बजे उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. जांच करने पर पता चला था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक का कारण ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए रविवार को उपराष्ट्रपति की एनजियोपलास्टी की गई और स्टंट डाल करके ब्लॉकेज को ठीक कर दिया गया था.

    PM मोदी की उपराष्ट्रपति से मुलाकात: बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एम्स पहुंचकर उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना था. अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी ने इस संबंध जानकारी साझा की थी. पीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.

    उपराष्ट्रपति को अचानक सीने में दर्द: उपराष्ट्रपति को अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद शनिवार देर रात दिल्ली एम्स लाया गया था. यहां उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी थी. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी में लगाया गया था. उनकी हार्ट से संबंधित सभी जांचें की गई हैं.

    Post Views: 565

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोली के दिन लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी विशेष कृपा…
    Next Article रातों-रात पिता ने बनाया भारत की सबसे अमीर महिला, अंबानी-अडाणी के बाद आता है नंबर, जानें कौन है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?