
रायगढ़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले का पदभार लेते ही रात्रि गश्त को सुदृढ़ कर गश्त दौरान घूमते पाये गये संदिग्धों से बारीकी से पूछताछ, कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, निर्देशों के पालन पर शुक्रवार की रात्रि गश्त दौरान साइबर सेल की टीम के हाथ ओडिशा का एक शातिर बाइक चोर हाथ आया जो हाल ही में बोलेरो चोरी के मामले में ओडिशा जेल से रिहा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात रात्रि गश्त दौरान साइबर सेल के आरक्षकों ने रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध देखे गए युवक को रोककर उससे पूछताछ कर उससे पहचान पत्र की मांग किये जो अपना नाम रिंकु बाघ और मोबाइल पर पहचान पत्र, आधार कार्ड होना बताया जिसका मोबाइल साइबर स्टाफ चेक कर ही रहे थे कि अचानक संदिग्ध युवक रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ते भागने लगा जिसे साइबर स्टॉफ दौड़ाये, संदिग्ध युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । शानिवार की सुबह साइबर की टीम द्वारा संदेही के मोबाइल चेक किये जिसमें संदेही के रिंकू बाघ उर्फ साहिल निवासी हिमगिर सुंदरगढ़ का होना पता चला। संदेही के संबंध में जानकारी जुटाये जाने पर ज्ञात हुआ कि रिंकु बाघ हाल ही में पुलिस चौकी कनकतुरा क्षेत्र में बोलेरो चोरी में जेल गया था
एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर सेल की टीम संदेही रिंकू बाघ की पतासाजी के लिए हिमगीर (ओडिशा) रवाना हुई । जहां दबिश देकर संदेही रिंकू को हिरासत में लिया गया । प्रारंभिक पूछताछ में ही रिंकू बाघ सप्ताह में दो-तीन बार ट्रेन में बैठकर मोटरसाइकिल चोरी करने रायगढ़ आना और रायगढ़, ओडिशा से करीब 15 से 20 मोटरसाइकिलें चोरी करना बताया । तब संदेही को विस्तृत पूछताछ के लिए साइबर सेल की टीम हिरासत में ली और उसके परिजनों को सूचना देकर संदेही को रायगढ़ लाया गया। संदेही रिंकु बाघ ने विस्तृत पूछताछ पर बेहद चौंकाने वाला खुलासा कर बताया कि वह सप्ताह में तीन से चार बार कनिका रेलवे स्टेशन, जिला सुंदरगढ़ (ओड़िशा) से लोकल ट्रेन में बैठ कर रायगढ़ आता है और रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट लेकर रायगढ़ शहर में देर रात घूम-घूम कर मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए रेकी करता है । आरोपी ने इसी साल रायगढ़ के गुजराती पारा हनुमान मंदिर के पास, रामनिवास टॉकीज चौक और नया शनि मंदिर प्रांगण शहीद चौक से 3 बुलेट चोरी कर उन्हें चलाते हुए कनकतुरा-भीखमपली-पचगांव-बेलपहाड़ के रास्ते अपने गांव हिमगीर ले जाकर घर के पीछे छिपा कर रखना बताया