नई दिल्ली:- द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता के रूप में अपनी एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली विद्या बालन के लिए यह रोल निभाना किसी कड़ी परीक्षा से कम नहीं था, जिसके लिए उन्हें अपनी शारीरिक बनावट से लेकर निजी आदतों तक में बड़े बदलाव करने पड़े थे।
किसी भी कलाकार के जीवन में कुछ ऐसे किरदार आते हैं जो उसकी पूरी पहचान ही बदल देते हैं। अभिनेत्री विद्या बालन ने जब सिल्वर स्क्रीन पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की अनकही दास्तान को पर्दे पर उतारने का फैसला किया। डायरेक्टर मिलन लुथरिया और निर्माता एकता कपूर की इस फिल्म के लिए जब उन्हें चुना गया, तो उनके सामने चुनौतियां का एक पूरा पहाड़ खड़ा था। इस रोल की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी अभिनय यात्रा में सबसे बड़े और जोखिम भरे कदम उठाए, जिन्होंने उस समय हर किसी को हैरान कर दिया था।
रोल को जीवंत करने के लिए बढ़ाया वजन
इस चुनौतीपूर्ण भूमिका में पूरी तरह ढलने के लिए विद्या बालन ने सबसे पहले अपने वजन पर काम किया। बड़े पर्दे पर सिल्क स्मिता के लुक को बिल्कुल सटीक और रियल दिखाने के लिए उन्होंने बिना किसी झिझक के अपना वजन लगभग 12 से 15 किलो तक बढ़ा लिया।
एक एक्ट्रेस के लिए अपनी शारीरिक बनावट में इस तरह का भारी बदलाव लाना और कैमरे के सामने आना किसी बड़े खतरे से कम नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने अंदर के कलाकार को प्राथमिकता दी और इस रोल के साथ पूरी तरह न्याय करने का संकल्प लिया।
रियल लाइफ में भी लग गई थी सिल्क स्मिता जैसी लत
फिल्म की कहानी और उस दौर के माहौल को गहराई से महसूस करने के लिए उन्हें कुछ ऐसी आदतें भी अपनानी पड़ीं जो उनकी रियल लाइफ से कोसों दूर थीं। इस रोल के प्रभाव में उन्हें कैमरे के सामने सिगरेट पीने की जरूरत महसूस हुई, जो आगे चलकर उनकी पर्सनल लाइफ का हिस्सा बन गई।
इस रोल की गहराई में उतरने के बाद उन्हें असल जिंदगी में भी सिगरेट की लत लग गई और वह दिन में 2 से 3 सिगरेट पीने लगी थीं। यह बदलाव इस बात का प्रमाण था कि वह उस दौर के रोल में कितनी गहराई से रम चुकी थीं।
द डर्टी पिक्चर के सिक्वल की तैयारी
बता दें कि जब से इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान हुआ है, तब से सबसे बड़ा सवाल यही पूछा जा रहा है कि क्या इस बार भी मुख्य भूमिका में विद्या बालन ही नजर आएंगी या फिर किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा।
मेकर्स ने अभी तक इस बात पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है कि फिल्म की स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल होगा। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि एकता कपूर की इस फिल्म की नई कहानी भी किसी ऐसी ही असाधारण और बेबाक महिला के जीवन के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी, जो समाज के स्थापित नियमों को चुनौती देने का माद्दा रखती है।
