* कोरबा/ कोयलांचल की उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय मिडिल स्कूल बिंझरा में केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला गेवरा द्वारा सतर्कता जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 40 छात्र छात्राओं ने अपनी शानदार चित्रकला कौशल व सतर्कता जागरूकता पर अपने नवाचारी सोच का विभिन्न सुंदर प्रस्तुति दी साथ ही स्वच्छता ही सेवा विषय तहत मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में 22 छात्र छात्राओं ने सहभागिता सुनिश्चित की। सतर्कता जागरूकता विषय पर चित्रकला के प्रथम विषयों में कु शैनाया चौहान तथा द्वितीय विषय में पुरस्कार जीता जबकि स्वच्छता ही सेवा दौड़ में प्रियंका कंवर प्रथम रेणू धनवार द्वितीय व कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए नि: स्वार्थ सेवाभावी अध्यापन सेवा दे रहे ग्राम के युवक-युवतियों की प्रशंसा करते हुए इनकी सेवा भावना से सभी को अवगत कराया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक उत्खनन कर्मशाला एम के शर्मा ने अपने उद्बोधन में शासकीय विद्यालय बिंझरा की स्वच्छता व विद्यालयिन बच्चों की विभिन्न कला कौशल से अपने को अभिभूत व्यक्त करते हुए कहा कि सत्र भर हर मंगलवार के दिनभर दो स्वच्छता सेवक परिसर की खरपतवार की साफ सफाई और पेड़ पौधों की उचित देखभाल में प्रदान करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण दास महंत ने एस ई सी एल केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला के महाप्रबंधक एम के शर्मा संग अधिकारी गणो ए के सिंग,श्री पाराशर आदि के साथ गेवरा क्षेत्र के सभी अधिकारियों से इस उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय में सतत सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम आयोजन कर्ता श्री जेरी साल्वे और जितेन्द्र शराफ ने प्रधान पाठक सर्वेश सोनी संग सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिनंदन करते हुए भेंट प्रदान किए साथ ही समस्त उपस्थित छात्र छात्राओं को पानी बाटल,कलम व बिस्कुट प्रदान किए,पुरस्कार वितरण समारोह में कुमारी सारिका ने स्वागत नृत्य व कुमारी नंदिता चौहान संग नृत्य समुह ने शानदार छत्तीसगढ़ी समुह नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्षता छत्तबाई कंवर,पूर्व अध्यक्ष धजाराम चौहान, भूविस्थापित समिति के लगनदास महंत,जनप्रतिनिधि रनसाय चौहान की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम संचालन शिक्षिका संध्या रानी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रद्धा द्विवेदी, कुमारी ममता बरेठ, कुमारी गंगा कंवर, देव प्रकाश महंत, योगराज बरेठ व स्व सहायता समूह की आनंद कुंवर यादव तथा धरमबाई कंवर ने योगदान दिया । आभार और धन्यवाद प्रदर्शन प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने किया।

