कोरिया/पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा अपराधों पर लगाम लगाने दिए गए निर्देश के परिपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी नंदलाल चेरवा निवासी ग्राम सरईगहना थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई मनमोहन चेरवा मोनू चेरवा के घर आयोजित भोज कार्यक्रम मे शामिल होने गया था जहाँ खाने पीने के दौरान विजेश कुमार एवं मनमोहन चेरवा के बीच झगडा मारपीट हुआ था उसी रंजिश के कारण विजेश कुमार चेरवा अपने साथी कृष्णा गोंड के साथ सोमारू चेरवा के घर सामने पहुँच कर आग ताप रहे मनमोहन चेरवा के सिर एवं चेहरा में लोहे के हथौड़ी से गंभीर प्रहार कर हत्या कर दिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बैकुण्ठपुर में अपराध पंजीबद्ध कर जॉच विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक,जिला कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कविता ठाकुर के मार्ग दर्शन में प्रकरण के फरार आरोपीगणों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से गहन विवेचना कर हत्या के सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ी जप्त किया गया है। आरोपीगणों विजेश कुमार चेरवा एवं कृष्णा कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण के विवेचना एवं आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक हेमन्त अग्रवाल थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर,उपनिरीक्षक राजेश तिवारी,सउनि महेश कुशवाहा, प्रआर राबिन लकडा,आर दिनेश उइके,आर विजय राजवाडे,आर अजय कुजूर आरक्षक सुभाष मरकाम,भगवान सिंह,रामसिंह, बेलसाजर का योगदान सराहनीय रहा।
