
रिपोर्ट कुंज बिहारी शर्मा छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश : मोहखेड विकासखंड अंतरर्गत ग्राम पंचायत गुबरेल में विगत 2 माह से गहराये भीषण जलसंकट को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश विश्वकर्मा वा ग्रामीणो द्वारा बार-बार अपनी आवाज उठाई जा रही है.जिम्मेदार एसडीएम सहित अन्य आला अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान करने सिर्फ झूठा आशवासन दिया जाता है.गुस्साए सैंकडो ग्रामीणजन महिलाओं बच्चों सहित लोगो ने कलेक्टर सौरभ सुमन के पास पहुचकर पेयजल समस्या की दर्दभरी अपनी दास्ता सुनाई. ग्रामीणजनो की समस्या को संज्ञान मे लेते हुए कलेक्टर सौरभ सुमन ने जलनिगम बोर्ड अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर कलेक्टर सुमन ने कहा कि सारोठ जलाशय या पेयजल परिवहन के माध्यम से ग्राम की पेयजल समस्या हल किए जाने का हर संभव उपाय किया जाएगा।कलेक्टर के इस आश्वासन के बाद सभी ग्रामीणो में पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद जागी.बहरहाल देखा जाये तो एक माह पूर्व भी सौंसर एसडीएम श्रैंयास कुमठ ने जनता से हर हाल समस्या दूर किए जाने का आशवासन दिया था लेकिन वह आशवासन झूठा साबित हुआ.ऐसे में अब जिले के कलेक्टर द्वारा जनता से किए वादे को कब तक पूरा किया जाएगा यह अब आगे ही पता चल पाएगा पानी की समस्या के चलते हलाकान है प्रदेश सरकार उदासीन हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
