कृष्णा दास महंत
कोरबा, 9 दिसंबर। लेमरु क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि व आम ग्रामीणजन 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में भेंट किया। जिसमें लेमरु को उपतहसील बनाने व आने वाले समय में धान उपार्जन केंद्र हेतु आश्वासन मिला ।

तथा उस क्षेत्र के विकास हेतु उचित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है जिसमें मुख्यरुप से विधायक पाली ताना खार से मोहित केरकेट्टा ,पूर्व विधायक रामपुर विधानसभा श्यामलाल कँवर जी ,अमर जीत कुजूर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ,राघव साहू अध्यक्ष यूथ कांग्रेस करतला , हरकुवारी बिंझवार ,अध्यक्ष बरपाली ,राजून तिर्की ,अध्यक्ष हाई स्कूल शिक्षा समिति लेमरु ,भूकेश्वर पैकरा, जिला कांग्रेस सदस्य, जगदीश यादव प्रवक्ता करतला एवं सरपंच डोकरमना अलोक मिंज तेज कुमार पंचपति डोकरमना,फागु राम सरपंच अरसेना,निलयुस मिंज उपसरपंच ग्राम पंचायत अरसेना,आनंद राम मंझवार सरपंच लेमरु, बंधन सिंह राठिया सरपंच देवपहरी,अमृत लाल राठिया पूर्व सरपंच देवपहरी, हरि शंकर यादव पंच ,देवपहरी ,ठाकुरराम सरपंच पति गढ़ उपरोड़ा ,एवं रजनीकांत पटेल उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस करतला, शिवराम कँवर बढ़गांव,सुरेंद्र सिंह तंवर पूर्व सरपंच पति ,लेमरू, बलराम यादव पंच पति अरसेना,आदि उपस्थित रहे।