Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कंधे पर शव लेकर 8 किमी पैदल निकल चले ग्रामीण, बरसों बाद भी नहीं बनी सड़क…
    सरगुजा

    कंधे पर शव लेकर 8 किमी पैदल निकल चले ग्रामीण, बरसों बाद भी नहीं बनी सड़क…

    By Tv 36 HindustanOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा :- आजादी के कई साल बीतने के बाद भी कुछ गांवों में सड़क नहीं बनने से लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं. सरगुजा में रविवार को युवक की मौत के बाद उसके शव को कंधे पर लादकर आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. विधायक अब फारेस्ट लैंड क्लियरेंस के बाद सड़क बनने की बात कह रहे हैं.

    शव को कंधे पर लादकर चले 8 किमी : यह पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित ग्राम घटोंन का है. इस गांव के निवासी 18 वर्षीय इसपाल तिग्गा की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उपचार के लिए शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

    युवक की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर वहां से ग्राम पटकुरा तक पहुंचे लेकिन पटकुरा से घटोंन तक सड़क मार्ग नहीं होने के कारण शव को वाहन से बाहर निकालना पड़ा. इसके बाद परिजन शव को झेलगी में डालकर पहाड़ पर चढ़े.

    परिजन ने आठ किलोमीटर की दूरी शव को कंधे पर लादकर झेलगी के सहारे पूरी की. इस दौरान किसी ने घटना से जुड़ा वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    “फारेस्ट विभाग से अनुमति मिलना शेष”: इस मामले में क्षेत्र के लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि लब्जी से सकरिया, जामा से लोटा ढोढ़ी, लब्जी से पाकजाम, लब्जी से खिरहिरी तक सड़क निर्माण प्रस्तावित है. स्वीकृति मिलने पर काम कराया जाएगा. इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण की समस्या काफी पुरानी है.

    ये दुर्भाग्यपूर्ण है. पिछली सरकार व जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया. मैंने पहले ही बजट में सड़क स्वीकृत कराई है. पटकुरा से घटोंन तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है. यह भूमि फारेस्ट के अधीन है. फारेस्ट विभाग से अनुमति मिलना शेष है. : प्रबोध मिंज, विधायक, लुंड्रा विधानसभा
    सड़क मार्ग नहीं होने से बढ़ी परेशानी : विधानसभा लुंड्रा व विकासखंड लखनपुर के अंतर्गत पटकुरा से आठ किलोमीटर की दूरी पर घटोंन ग्राम स्थित है. जंगल पहाड़ों पर बसे इस गांव में दो दर्जन से ज्यादा परिवार रहते हैं. जंगलों से घिरा होने के कारण आए दिन यहां हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है. सड़क मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल लेकर जाना बड़ी चुनौती होती है. इस पहुंचविहीन गांव के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए पैदल ही पटकुरा तक का सफर करना पड़ता है.

    Post Views: 1,680

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article6 बच्चों को पिकअप ने कुचला, जांजगीर चांपा में बड़ा हादसा..
    Next Article औषधीय गुणों का खजाना है यह फल, थम जाएगा बुढ़ापा, कंट्रोल में रहेगी दिल की धड़कन और शुगर लेवल, जानिए एक्सपर्ट की राय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?