मुंगेली।*प्रतिवर्ष 25 नवम्बर को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला विरूद्ध हिंसा उन्मूलन दिवस 10 दिसम्बर तक मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मध्य 16 दिवस की अवधि में चलाया जाना है जिसके माध्यम महिलाओं ओशो राजनीतिक नेतृत्व करता सामाजिक संस्थाएं अधिकारी सामूहिक रूप से शपथ लेकर तमाम समाजसेवियों से आग्रह कर गांव गांव जाकर लोगों को विशेष जागरूकता अभियान से जागरूक कर रहे हैं।
*महिलाओं विरूद्ध हो रहे हिंसा समाप्त कर जागरूकता लाने जेंडर भेद को समाप्त करने,महिला संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना ही मुख्य उद्येश्य।* महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ के निर्देशानुसार महिलाओं के विरूद्ध हो रहे सभी प्रकार के हिंसा को समाप्त करने हेतु जिला पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से दिनांक 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक कार्यक्रम आयोजन के मुख्य उद्येश्य महिलाओं के विरूद्ध हो रहे हिंसा को समाप्त करने हेतु नागरिकों के संवाद स्थापित कर जागरूकता लाना,जेंडर भेद समाप्त करना है।

जिसके परिपालन में कलेक्टर कार्यालय जनदर्शन कक्ष में जिला पुलिस मुंगेली एवं महिला बाल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मयंक सोनी,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सूरज सिंह जिला अभियोजन अधिकारी, माधुरी धिरही,उप पुलिस अधीक्षक लोरमी,पर्यवेक्षक महिला बाल विकास, आम नागरिकों,डी.एड. में अध्ययनरत् तथा स्कूली छात्र-छात्राओं विधिक साक्षरता के माध्यम बाल विवाह घरेलू हिंसा नशा मुक्ति अभियान की विधिक जानकारी सुझाव सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की रूप रेखा महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई,जिसमें महिलाओं विरूद्ध हो रहे अपराध के प्रति जागरूकता लाने,लैंगिक भेद समाप्त करने के बारे में बताया गया। मयंक सोनी,सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पॉक्सो एक्ट,पीड़ित क्षतिपूर्ति,राहत राशि,महिलाओं विरूद्ध हो रहे अत्याचार बचाव,महिलाओं एवं बच्चों से संबधित कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी दी।सूरज सिंह जिला अभियोजन संबंधित कानूनों अधिकारों की जानकारी दी।
माधुरी धिरही उप पुलिस अधीक्षक लोरमी महिलओं बालिकाओं की सुरक्षा अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर डाउनलोड रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके माध्यम से महिलओं एवं बालिकाओं को बिना थाना गये शिकायत करने की सुविधा प्राप्त होती है एवं शिकायत निवारण की स्थिति का भी ऑनलाईन अवलोकन किया जा सकता है, साथ ही महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर बच्चों के लिये वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने हो किया गया।