Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा; सरकार ने राज्य को घोषित किया अशांत क्षेत्र….
    शीर्ष आलेख

    मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा; सरकार ने राज्य को घोषित किया अशांत क्षेत्र….

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. अब बीरेन सरकार ने राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है. 19 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है. बेहद खराब हो चुकी कानून-व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है. हाल ही में 2 छात्रों की मौत के बाद बवाल और बढ़ गया है. लोगों में गुस्सा है और हजारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मणिपुर सरकार ने घाटी के 19 पुलिस स्टेशनों को छोड़कर राज्य के पहाड़ी इलाकों में AFSPA को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है, जिसकी शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी.इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार निशाना साधा है.

    करीब 150 दिनों से मणिपुर जल रहा है, लगातार हिंसा की वारदातें सामने आ रही हैं. राज्य में अब तक ना जाने कितने लोगों की जान चली गई, हजारों लोग बेघर हो गए, बावजूद इसके केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही.कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मणिपुर जल रहा है लेकिन पीएम को सत्ता की चिंता सता रही है. मणिपुर पर ध्यान देने की बजाए पीएम चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि पीएम को मणिपुर की जनता की कोई फिक्र नहीं है. कांग्रेस ने राज्य की बीरेन सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है.

    हत्या के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शनइधर राजधानी इंफाल में हत्या के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. घटना से नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना है कि वो लोग अपने साथी छात्रों के अपहरण और हत्या के खिलाफ काले बैज पहनकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.CBI जांच में देरी से नाराज सड़कों पर उतरी महिलाएंवहीं दूसरी तरफ कुकी समुदाय की संस्था, इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) की महिला शाखा विंग ने आदिवासियों की हत्या और बलात्कार के मामले में सीबीआई की जांच में देरी के खिलाफ चुराचांदपुर में प्रदर्शन किया.

    महिला विंग की संयोजक का कहना है कि उन्हें हैरत है की आदेश के बाद भी अभी तक कुकी समुदाए के लोगों की हत्याओं और बलात्कारों की जांच शुरू नहीं की गई.चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनातइस बीच हिंसा की आंशका को देखते हुए इंफाल में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई है ताकि किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसौरमंडल के सबसे चमकीले ग्रह के लिए भारत का अगला मिशन तैयार, इसरो अध्यक्ष ने की घोषणा….
    Next Article अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?